अक्तूबर २६, २०१८
देवरनिया थाना क्षेत्रमें एक महिलाके भाई व उसकी ननदके मध्य प्रेम प्रसंग होनेसे दोनोंने घरसे भागकर निकाह कर लिया । महिलाके ससुर और पतिको यह बात अच्छी नहीं लगी और क्रोधमें बदला लेनेके लिए ससुरने अपनी ही बहूके साथ दुष्कर्म कर डाला ! जबकि पतिने भी तीन तलाक बोलकर उससे सम्बन्ध विच्छेद कर लिया । पीडिताने एडीजीसे न्याय दिलानेकी प्रार्थना की तो उनके निर्देशपर पुलिसने पति, ससुर सहित छहके विरुद्घ प्राथमिकी प्रविष्ट कर ली है ।
देवरनियामें एक महिलाका निकाह २४ जून २०१८ को उसके ही गांवके एक युवकके साथ हुआ था । निकाहके कुछ दिवसोंके पश्चात् ही ससुराली दहेजमें बोलेरो वाहनकी मांग करने लगे ! उसे प्रताडित किया जाने लगा । इसी मध्य महिलाके भाई और उसके पतिकी बहनमें प्रेम प्रसंग हो गया । दोनोंके घरवालोंको जब ज्ञात हुआ तो उन लोगोंने उनके मिलनेपर प्रतिबन्ध लगा दिया । इसपर गत १० अगस्त २०१८ को दोनों घर से भाग गए और निकाह कर लिया । आरोप है कि इसपर महिलाके ससुर और पति आग बबूला हो उठे और ससुरने बदला लेनेके लिए बहूके साथ दुष्कर्म किया । वहीं, पतिने भी उसे तीन तलाक देकर घरसे निकाल दिया । पीडिताने प्रकरणमें एडीजीसे न्यायकी विनती की है । एडीजीके आदेशपर महिलाकी ओरसे पति, ससुर, सास सहित छह लोगोंके विरुद्घ अभियोग प्रविष्ट कर लिया गया है ।
“क्या देवबन्दी उलेमा, जो कुछ दिवस पूर्व तीन तलाकके पक्षधर बन इस अवैज्ञानिक व महिलाओंका शोषण करने वाली निरर्थक प्रथाकी पैरवी कर रहे थे, कुछ कहेंगें ? और
प्रशासन मुस्लिम महिलाओंकी परिस्थितिमें सुधार हेतु ऐसे प्रकरणमें त्वरित सुनवाई व दण्ड विधान करे, ऐसी अपेक्षा है”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जागरण
Leave a Reply