आतंकी आक्रमणमें हिमाचलके हुतात्मा सैनिकका करवाचौथपर घर पहुंचा पार्थिव शरीर !


अक्तूबर २७, २०१८

जम्मू कश्मीरके सोपोरमें शुक्रवार, २६ अक्तूबरको हुए आतंकवादी आक्रमणमें हिमाचलका जवान हुतात्मा हो गया है । बारामूला जनपदके सोपोरके पजलपोरामें शुक्रवार प्रातः तीन बजे मुठभेडके समय आतंकियोंकी गोलीसे बृजेश गम्भीर रूपसे चोटिल हो गए थे  । उन्हें बादामीबाग स्थित सैन्य चिकित्सालय ले जाया गया है, जहां चिकित्साके समय उनकी मृत्यु हो गई ।

करवाचौथके दिवस शहीद बृजेश शर्माका शव शनिवार, २७ अक्तूबरको ११ बजे उनके पैतृक ऊना जनपदके गांव बंगाणाके ननांवीमें पहुंचा, जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया । हुतात्माका पार्थिव शरीर शनिवार प्रातः हेलीकॉप्टरसे थानाकलां लाया गया । बृजेश शर्मा १४ पंजाब रेजीमेंटमें वर्ष २००३ में प्रविष्ट हुए थे और वर्तमानमें जम्मू-कश्मीरके शोपियांमें तैनात थे ।

 

हुतात्मा बृजेशके समाचारसे परिजनोंपर दुखोंका पहाड टूट पडा है । करवाचौथके दिवस उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा है । उनकी पत्नी दो माह से गर्भवती है । बृजेश अपने पीछे अपनी माता ध्रुवी देवी, पत्नी श्वेता, एक ६ वर्षीय पुत्री और एक भाईको छोड गए हैं । उनकी पत्नी श्वेता दो माहसे गर्भवती हैं, लेकिन अपने दूसरे बच्चेको देखनेसे पूर्व ही बृजेश शर्मा हुतात्मा हो गए ।


सूबेके मुखिया जयराम ठाकुरने भी शोक प्रकट किया है । अपने शोक सन्देशमें सीएम जयराम ठाकुरने कहा कि इस समयमें शासन बृजेश शर्माके परिवारके साथ है । भगवान उनकी आत्माको शांति दे और शोकाकुल परिवारको दुख सहन करनेकी शक्ति प्रदान करे ।

स्रोत : न्यूज १८



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution