अक्तूबर २८, २०१८
राज्यपाल सत्यपाल मलिकने बताया कि उन्होंने अधिकारियोंसे परामर्शके स्थानपर १३ से २० वर्षके युवाओंको बुलाकर विश्वासका धरातल तैयार किया । परिणामस्वरुप, हालमें सम्पन्न निकाय चुनावमें कोई चिडिया तक हताहत नहीं हुई !
रविवार, २८ अक्तूबरको स्वामी कल्याणदेव बालिका इंटर कॉलेजके स्थापना दिवस समारोहको मुख्य अतिथिके रछपमें जम्मू-कश्मीरके राज्यपाल सत्यपाल मलिकने सम्बोधित किया ।
उन्होंने कहा कि एक युवा आतंकवादी मरता है, तो उसकी अन्तिम यात्राको देखकर आक्रोशमें एक सहस्त्र आतंकवादी पैदा होते हैं । उन्होंने कहा कि दृश्य तब बदलेगा, जब कश्मीरी युवाओंके हाथोंमें पत्थरके स्थानपर गेंद होगी और इस प्रकारकी परिवर्तनकी लहर बहनी आरम्भ हो गई है ।
“पाकिस्तान अपने षडयन्त्रोंसे आतंकवादियोंद्वारा कश्मीरके युवाओंको बहकाकर व उनमें विष घोलकर आतंक फैलाता है, यह सर्वविदित हो । ऐसेमें राज्यपाका यह प्रयास प्रशंसनीय है ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जागरण
Leave a Reply