कश्‍मीर: दो माहमें एक भी युवा नहीं हुआ आतंकी संगठनमें भर्ती


अक्तूबर २८, २०१८

राज्‍यपाल सत्‍यपाल मलिकने बताया कि उन्होंने अधिकारियोंसे परामर्शके स्थानपर १३ से २० वर्षके युवाओंको बुलाकर विश्वासका धरातल तैयार किया । परिणामस्वरुप, हालमें सम्पन्न निकाय चुनावमें कोई चिडिया तक हताहत नहीं हुई !

रविवार, २८ अक्तूबरको स्वामी कल्याणदेव बालिका इंटर कॉलेजके स्थापना दिवस समारोहको मुख्य अतिथिके रछपमें जम्मू-कश्मीरके राज्यपाल सत्यपाल मलिकने सम्बोधित किया ।

उन्होंने कहा कि एक युवा आतंकवादी मरता है, तो उसकी अन्तिम यात्राको देखकर आक्रोशमें एक सहस्त्र आतंकवादी पैदा होते हैं । उन्होंने कहा कि दृश्य तब बदलेगा, जब कश्मीरी युवाओंके हाथोंमें पत्थरके स्थानपर गेंद होगी और इस प्रकारकी परिवर्तनकी लहर बहनी आरम्भ हो गई है ।
“पाकिस्तान अपने षडयन्त्रोंसे आतंकवादियोंद्वारा कश्मीरके युवाओंको बहकाकर व उनमें विष घोलकर आतंक फैलाता है, यह सर्वविदित हो । ऐसेमें राज्यपाका यह प्रयास प्रशंसनीय है ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : जागरण



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution