‘स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी’पर ७२ गांववालोंने किया प्रधानमन्त्रीके कार्यक्रमका विरोध !


अक्तूबर ३०, २०१८

नई दिल्‍ली : प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी बुधवार, ३१ अक्‍टूबरको गुजरातमें सरदार वल्‍लभ भाई पटेलकी प्रतिमा ‘स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी’का लोकार्पण करेंगे । इस मध्य वहां कार्यक्रम आयोजित होगा । समूचे विश्वकी दृष्टि इस कार्यक्रमपर; होंगी क्‍योंकि सरकारका दावा है कि यह प्रतिमा अमेरिकाकी ‘स्‍टैच्‍यू ऑफ लिबर्टी’से भी ऊंची है; लेकिन गुजरातका एक गांव ऐसा भी है, जो इस कार्यक्रमके लिए वहां पहुंचने वाले मोदीका स्‍वागत नहीं करेंगे ! यह गांव है यहांका केवडिया गांव !

‘सरदार सरोवर बांध’के निकट लगभग २२ गांवोंके प्रमुखोंने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदीको खुला पत्र लिखा है । इसमें उन्‍होंने मोदीके इस कार्यक्रमका बहिष्‍कार किया है । उन्‍होंने उसमें लिखा है ‘हम आपका स्‍वागत नहीं करेंगे !’ उनका कहना है कि इससे इस पूरे क्षेत्रमें प्राकृतिक संसाधनोंको बहुत बडी हानि होगी । इस पत्रमें सभी गांव प्रमुखोंके हस्‍ताक्षर भी हैं ।

पत्रमें लिखा है, “इस क्षेत्रमें विद्यमान जंगल, नदियां, झरने, भूमि और कृषिने हम लोगोंको पीढियोंसे सहायता दी है । हम इन्‍हींपर आश्रित थे; लेकिन अब सबकुछ नष्ट हो गया है और यहां समारोहका आयोजन हो रहा है । क्‍या यह किसी सम्बन्धीकी मृत्यु पर प्रसन्नता मनाने जैसा नहीं है ! हम तो यही अनुभव करते हैं ।” गांववालोंने पत्रमें मोदीसे कहा है कि हम सभी ३१ अक्‍टूबरको यहां आपका स्‍वागत नहीं करेंगे !

गांववालोंने पत्रमें ‘स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी’को साधारण लोगोंके पैसोंकी बर्बादी बताया है । उनका कहना है कि आम लोगोंद्वारा कडे प्रयासोंसे अर्जित किए गए पैसोंको इस प्रकारकी परियोजनापर बर्बाद किया जाता है । जबकि अभी भी इस क्षेत्रके कई गांव आज भी विद्यालय, चिकित्सालय और पेयजलकी समस्‍या से जूझ रहे हैं !

उन्‍होंने लिखा है, “यदि सरदार पटेल स्वयं अपनी आंखोंसे प्राकृतिक सम्पदाको हानि होते और हमारे साथ अन्‍याय होते देखते तो वह भी रोते ! जब हम अपनी समस्‍याएं उठाते हैं तो हमें पुलिससे प्रताडना मिलती है । आप हमारी गम्भीर स्थितिको समझते क्‍यों नहीं हैं ?”

इससे पूर्व यहांके जनजाति सामाजिक कार्यकर्ताओंने घोषणा की थी कि सरदार सरोवर बांधके निकटके ७२ गांवोंके लोग ३१ अक्‍टूबरको भोजन न पकाकर अपना विरोध जताएंगे ! इनमेंसे एक जनजातिके मुखिया आनंद माजगावोकरने बताया कि उन्‍होंने पूर्वी गुजरातकी जनजातियोंसे अनुरोध किया है कि ३१ अक्‍टूबरको वे सभी हमारे विरोध प्रदर्शनमें सम्मिलित हों । हमें पूर्ण विश्‍वास है कि सभी जनजातियां हमारा साथ देंगी ।


“वस्तुतः कटु सत्य यही है कि आजका समूचा तथाकथित विकास प्राकृतिक संसाधनोंका दोहन कर किया जाता है और आगे चलकर इसके दुष्परिणाम सामने आते हैं और जब-जब मानवने प्रकृतिको इसके मूल रुपसे हटाकर अपने अनुसार डालनेका प्रयास किया है, मानव सदैव पराजित हुआ है”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : जी न्यूज



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution