कश्मीरमें सुन्दर नवयुवतियोंके रूपमें घूम रहे हैं, स्नाइपर आतंकी !!


नवम्बर १, २०१८

कश्मीरमें इन दिनों एक नया संकट आया हुआ है । आतंकियोंका यह रूप ‘स्नाइपर’के रूपमें है जो सीमा पारसे भेजे गए हैं और महत्वपूर्ण बात यह है कि संकट देखनेमें किसी सुन्दर नवयुवती से कम नहीं है ! स्नाइपर लम्बे बालों और सुन्दर आंखों वाले हैं ! मुखपर बुर्का ओढ लें तो इनका संज्ञान करना कठिन हैं कि यह लडका हैं या लडकी ! भारतीय सेनाके २ सैनिकों और पांच सुरक्षाकर्मियोंके इन हत्यारोंको सेना खोज रही है । इन नवयुवतीकी भांति सुन्दर दिखने वाले हत्यारोंपर कश्मीरमें भय फैलानेका उत्तरदायित्व है । सुरक्षा विभागको स्नाइपर शूटरोंके जब चित्र मिले तो उन्हें लगा कि सम्भवतः यह कोई नवयुवती है । यह चार स्नाइपर मुखपर बुर्का आदि डाले हैं ताकि कोई संज्ञान न कर सके । सीमा पारसे आया यह संकट घाटीमें सक्रिय है, जो छिपकर लक्ष्यको साधनेमें निपुण है । कश्मीरमें अब तक पांच सुरक्षाकर्मियोंको इन्होंने अपना लक्ष्य बना लिया है  !
सीमा पारसे दो-दो गुटोंमें चार स्नाइपर आए हैं । मुखपर नकाब डाले, युवतियोंकी भांति दिखने वाले इनका संज्ञान करना इसलिए भी कठिन है कि ज्ञात नहीं होता कि बुर्केके पीछे पुरूष है या स्त्री है ! बताया जा रहा है कि इनको स्वयं ‘आईएसआई’ने प्रशिक्षण दिया है । यह जैशके शूटर हैं और गृह मन्त्रालयको इनका ब्यौरा भेज दिया गया है ।

स्नाइपरोंका प्रथम आक्रमण पुलवामामें १८ सितम्बर २०१८ को हुआ था, इसमें सीआरपीएफका एक सैनिक चोटिल हो गया था । दूसरा २१ अक्तूबर २०१८को पुलवामामें सीआरपीएफ शिविरपर किया गया था, जिसमें एसएसबी सैनिक हुतात्मा हो गया था । तीसरा त्रालमें २५ अक्तूबर २०१८ को किया गया था । यह आक्रमण ‘४२ आरआर’पर किया गया था । इसमें सैनिक हुतात्मा हो गया था ! चौथा २७ अक्तूबर २०१८ को नौगाममें किया गया, इसमें सीआईएसएफके अधिकारी हुतात्मा हो गए !

“चीन सहित अन्य राष्ट्र राष्ट्रीय सुरक्षा हेतु जब बुर्का आदि प्रतिबन्धित कर चूके हैं तो क्या अब इस संकटके समयमें भारतको इसपर प्रतिबन्ध नहीं करना चाहिए ? क्या राष्ट्रसे ऊपर किसी समुदायका पहनावा हो सकता है ? स्वयं विचार करें”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : पंजाब केसरी



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution