पाकिस्तानी दलालोंके साथ सूचना साझा करने वाला सीमा सुरक्षा बलका शेख रैजुद्दीनकी बन्दी बनाया गया !


नवम्बर ४, २०१८

सीमापर लगे बाड और सडकोंके चित्र जैसी गुप्त सूचनाएं पाकिस्तानी दलालोंके साथ कथित रूपसे साझा करनेको लेकर सीमा सुरक्षा बलके (बीएसएफ) एक जवानको बन्दी बनाया गया है । पुलिसने रविवार, ४ नवम्बरको बताया कि सीमा सुरक्षा बलकी (बीएसएफ) गुप्तचर शाखा गत कुछ माहसे शेख रैजुद्दीनकी संदिग्ध गतिविधियोंपर दृष्टि रख रही थी ।

रैजुद्दीन महाराष्ट्रके रेनपुरा गांवका निवासी है और बीएसएफके २९ वीं बटालियनमें पंजाबके फिरोजपुर सेक्टरमें तैनात था । उन्होंने बताया कि रैजुद्दीनने पाकिस्तानी गुप्तचर विभाग ‘इंटर-सर्विसेज इंटेलीजेंस’के (आईएसआई) एक विभाग मिर्जा फैसलसे बाड और सीमावर्ती सडकोंके चित्र, बीएसएफके वरिष्ठ अधिकारियोंका चलभाष क्रमांक और कुछ अन्य गुप्तचर सूचनाएं कथित रूपसे साझा की थी ।

पुलिसने बताया कि आरोपीने अपने चलभाषसे सूचना साझा की थी । उन्होंने बताया कि २९वीं बटालियनके उप कमांडेंटसे एक परिवाद मिलनेके पश्चात् रैजुद्दीनके विरुद्घ ममदूत थानामें सरकारी गोपनीयता विधान और राष्ट्रीय सुरक्षा विधानके सम्बन्धित धाराओंके अन्तर्गत एक प्रकरण प्रविष्ट किया गया है । जांच अधिकारी रंजीत सिंहने रविवारको बताया कि पुलिस रिमांडके लिए सैनिकको न्यायालयमें प्रस्तुत किया जाएगा ।

“हिन्दू राष्ट्रमें छात्रोंको सर्व संस्कारसे सम्पन्न व धर्मनिष्ठ बनाया जाएगा और धर्मनिष्ठ व्यक्तिमें राष्ट्रके प्रति निष्ठा स्वत: ही निर्मित होती है, जिससे रक्षक ऐसा राष्ट्रद्रोह करनेका विचार भी नहीं करेंगे !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution