नवम्बर ४, २०१८
सीमापर लगे बाड और सडकोंके चित्र जैसी गुप्त सूचनाएं पाकिस्तानी दलालोंके साथ कथित रूपसे साझा करनेको लेकर सीमा सुरक्षा बलके (बीएसएफ) एक जवानको बन्दी बनाया गया है । पुलिसने रविवार, ४ नवम्बरको बताया कि सीमा सुरक्षा बलकी (बीएसएफ) गुप्तचर शाखा गत कुछ माहसे शेख रैजुद्दीनकी संदिग्ध गतिविधियोंपर दृष्टि रख रही थी ।
रैजुद्दीन महाराष्ट्रके रेनपुरा गांवका निवासी है और बीएसएफके २९ वीं बटालियनमें पंजाबके फिरोजपुर सेक्टरमें तैनात था । उन्होंने बताया कि रैजुद्दीनने पाकिस्तानी गुप्तचर विभाग ‘इंटर-सर्विसेज इंटेलीजेंस’के (आईएसआई) एक विभाग मिर्जा फैसलसे बाड और सीमावर्ती सडकोंके चित्र, बीएसएफके वरिष्ठ अधिकारियोंका चलभाष क्रमांक और कुछ अन्य गुप्तचर सूचनाएं कथित रूपसे साझा की थी ।
पुलिसने बताया कि आरोपीने अपने चलभाषसे सूचना साझा की थी । उन्होंने बताया कि २९वीं बटालियनके उप कमांडेंटसे एक परिवाद मिलनेके पश्चात् रैजुद्दीनके विरुद्घ ममदूत थानामें सरकारी गोपनीयता विधान और राष्ट्रीय सुरक्षा विधानके सम्बन्धित धाराओंके अन्तर्गत एक प्रकरण प्रविष्ट किया गया है । जांच अधिकारी रंजीत सिंहने रविवारको बताया कि पुलिस रिमांडके लिए सैनिकको न्यायालयमें प्रस्तुत किया जाएगा ।
“हिन्दू राष्ट्रमें छात्रोंको सर्व संस्कारसे सम्पन्न व धर्मनिष्ठ बनाया जाएगा और धर्मनिष्ठ व्यक्तिमें राष्ट्रके प्रति निष्ठा स्वत: ही निर्मित होती है, जिससे रक्षक ऐसा राष्ट्रद्रोह करनेका विचार भी नहीं करेंगे !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान
Leave a Reply