नवम्बर ७, २०१८
५०० कोट्यावधिकी धोखाधडीके आरोपमें मुम्बई पुलिसने नौहरा शेख नामकी महिलाको बन्दी बनाया है । २५ अक्टूबरको बन्दी बनानेके पश्चात् मुम्बई पुलिसने शेखको हैदराबाद पुलिसको सौंप दिया है । अब तक जो जानकारी नौहरा शेखके बारेमें सामने आई है, उसके पश्चात् कहा जा रहा है कि ये महिला एक नहीं कई घोटालोंमें सम्मिलित है और इसका एक बडा गिरोह है । इतना ही नहीं नौहराने जिस गतिसे प्रगति की, उसको देखकर भी लोग हतप्रभ हैं । तिरुपतिमें फेरी लगाकर सब्जियां विक्रय करने वाली एक महिला देखते ही देखते करोडपति बन गई । ४५ वर्षकी बुरका पहनने वाली महिला १७ कम्पनियोंकी अधिकारी बन गई और उनका कुलविक्रय (टर्नओवर) १००० कोटिका है । इसकी कारण बने उसकी कंपनियोंमें निवेश करने वाले लोग, जिनके कारण दो लाखसे अधिक निवेशकोंके साथ नौहरा शेख नकली योजना चला रही थी !
नौहेरा शेखने स्वयं भी व्यापार प्रबन्धनमें (बिजनेस मैनेजमेंट) डिग्री ली और लडकियोंके लिए एक मदरसा खोलकर लोकप्रिय हो गई । मतदान लडनेके लिए राजनीतिक दल भी बना डाला । अब पोंजी स्कीमके चलते सात वर्षमें इतना पैसा जुटाने वाली नौहेरापर निवेशकोंके साथ धोखाधडीका आरोप लगा है । नौहराकी कंपनियोंके मध्यस्थोंने महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेशमें खूब निवेशक जुटाए । यहींसे गडबडी आरम्भ भी हो गई और हवाला स्कैम भी सामने आया !
मुंबई पुलिसने बन्दी बनाकर नौहेरा शेखसे पूछताछ की है, जिसके पश्चात् उसे हैदराबाद पुलिसको सौंप दिया गया । नौहेराको मुंबई पुलिसकी आर्थिक अपराध शाखाने निवेशक शाने इलाहीकी परिवादके आधारपर २५ अक्टूबरको बन्दी बनाया ।
स्रोत : वन इण्डिया
Leave a Reply