सब्जी विक्रय करने वाली मुस्लिम महिलाने पोंजी स्कीमसे कमाया सहस्त्र कोट्यावधि अवैध धन !


नवम्बर ७, २०१८

५०० कोट्यावधिकी धोखाधडीके आरोपमें मुम्बई पुलिसने नौहरा शेख नामकी महिलाको बन्दी बनाया है । २५ अक्टूबरको बन्दी बनानेके पश्चात् मुम्बई पुलिसने शेखको हैदराबाद पुलिसको सौंप दिया है । अब तक जो जानकारी नौहरा शेखके बारेमें सामने आई है, उसके पश्चात् कहा जा रहा है कि ये महिला एक नहीं कई घोटालोंमें सम्मिलित है और इसका एक बडा गिरोह है । इतना ही नहीं नौहराने जिस गतिसे प्रगति की, उसको देखकर भी लोग हतप्रभ हैं । तिरुपतिमें फेरी लगाकर सब्जियां विक्रय करने वाली एक महिला देखते ही देखते करोडपति बन गई । ४५ वर्षकी बुरका पहनने वाली महिला १७ कम्पनियोंकी अधिकारी बन गई और उनका कुलविक्रय (टर्नओवर) १००० कोटिका है । इसकी कारण बने उसकी कंपनियोंमें निवेश करने वाले लोग, जिनके कारण दो लाखसे अधिक निवेशकोंके साथ नौहरा शेख नकली योजना चला रही थी !

नौहेरा शेखने स्वयं भी व्यापार प्रबन्धनमें (बिजनेस मैनेजमेंट) डिग्री ली और लडकियोंके लिए एक मदरसा खोलकर लोकप्रिय हो गई । मतदान लडनेके लिए राजनीतिक दल भी बना डाला । अब पोंजी स्कीमके चलते सात वर्षमें इतना पैसा जुटाने वाली नौहेरापर निवेशकोंके साथ धोखाधडीका आरोप लगा है । नौहराकी कंपनियोंके मध्यस्थोंने महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेशमें खूब निवेशक जुटाए । यहींसे गडबडी आरम्भ भी हो गई और हवाला स्कैम भी सामने आया !

मुंबई पुलिसने बन्दी बनाकर नौहेरा शेखसे पूछताछ की है, जिसके पश्चात् उसे हैदराबाद पुलिसको सौंप दिया गया । नौहेराको मुंबई पुलिसकी आर्थिक अपराध शाखाने निवेशक शाने इलाहीकी परिवादके आधारपर २५ अक्टूबरको बन्दी बनाया ।

स्रोत : वन इण्डिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution