नवम्बर ११, २०१८
छत्तीसगढमें मतदानसे ठीक एक दिवस पूर्व बस्तर संभागमें नक्सलियोंने दो स्थानोंपर आक्रमण किया है । कांकेर जनपदके अंतागढ गांवमें नक्सलियोंने ६ आईईडी विस्फोट किए हैं । इसमें एक चोटिल सैनिककी बादमें चिकित्साके मध्य मृत्यु हो गई ! सूत्रोंके अनुसार यहां सुरक्षाबलोंने मोर्चा संभाल लिया है और दोनों ओरसे मुठभेड जारी है ।
वहीं बीजापुरमें भी सुरक्षाबलों और नक्सलियोंके मध्य मुठभेड होनेका समाचार है । पुलिसके अनुसार मुठभेडमें एक नक्सलीकी मृत्यु हो गई है और उसका शव प्राप्त कर लिया गया है व जबकि १ नक्सलीको बन्दी लिया गया है । यहां भी मुठभेड अभी भी जारी है । बता दें कि गत माह दंतेवाडाके आरनपुरमें दूरदर्शनके दलपर नक्सलियोंके आक्रमणकी घटना सामने आई थी, जिसमें एक कैमरामैन मारा गया था और २ पुलिसकर्मी भी हुतात्मा हुए थे ।
सोमवार १२ नवम्बरको छत्तीसगढमें विधानसभाके प्रथम चरणका मतदान होना है, परन्तु इससे ठीक पहले यहां हुए दो नक्सली घटनाओंसे सुरक्षा व्यवस्थाको लेकर प्रश्न खडे हो गए हैं ।
स्रोत : फर्स्ट पोस्ट हिन्दी
Leave a Reply