सीमा पार घुसपैठकी प्रतिक्षामें १६० आतंकवादी, सेनाने निपटनेके लिए योजना बनाई


नवम्बर ११, २०१८

पाकिस्‍तानकी ओरसे सीमापर बडी संख्‍यामें आतंकियोंका जमावडा और वे जम्‍मू-कश्‍मीरमें घुसनेकी तैयारीमें हैं । सेनाके एक वरिष्ठ अधिकारीने रविवार, ११ नवम्बरको कहा कि पाकिस्तानमें आतंकवादी ढांचा वैसे ही बना हुआ है और भारतीय सीमामें घुसपैठ करनेके लिए नियन्त्रण रेखा पार लगभग १६० आतंकवादी प्रतिक्षा कर रहे हैं । भारतीय सेनाने घुसपैठ करने वाले आतंकियोंके लिए विशेष तैयारी की है और योजना भी बनाई है ।


लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंहने यह भी कहा कि सीमा पारसे आतंकवाद तभी रुकेगा, जब पाकिस्तान अपनी नीतिमें परिवर्तन करेगा !

सर्दियोंकी ऋतुके समय आने वाली चुनौतियोंके बारेमें उन्होंने कहा कि सेनाका यह पूर्वानुमान है कि पाकिस्तानी सैनिक बर्फसे ढंके क्षेत्रसे और अपारम्परिक मार्गोंसे घुसपैठियोंको घुसानेका प्रयास करेंगे । लेफ्टिनेंट जनरल सिंहने कहा, ”हमारी सभी आकस्मिक योजनाएं तैयार हैं । हमने सभी सुरक्षा विभागोंसे तालमेल बनाया है और योजनाको सुगमतासे क्रियान्वित किया जा रहा है ।”

पाकिस्तानके अधिकार वाले कश्मीरमें किए गए २०१६ के सर्जिकल स्ट्राइककी योजना बनानेमें सम्मिलित रहे अधिकारीने एक साक्षात्कारमें कहा कि थल सेना अपनी तैयारियां नहीं बंद कर रही है और घुसपैठ रोधी ढांचा घुसपैठियोंसे निपटनेके लिए पर्याप्त रूपसे सशक्त है ।

जम्मू कश्मीरके सभी तीन क्षेत्रोंमें सेवा दे चुके लेफ्टिनेंट जनरल सिंहने कहा, ”पाकिस्तानके भिन्न – भिन्न ठिकानोंसे १४० से १६० आतंकवादी राज्यमें भेजे जाने वाले हैं । उन्होंने कहा कि आतंकी ढांचा वैसा ही बना हुआ है और पाकिस्तानकी इच्छा भी नहीं परिवर्तित हुई है ! घुसपैठ और आतंकी आक्रमणोंके षडयन्त्र रचनेमें पाकिस्तानी थल सेना और आईएसआईकी मिलीभगत सर्वविदित है ।

 

स्रोत : इण्डिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution