दिसम्बर ३, २०१८
जम्मू कश्मीरके पुलवामामें आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मदके (जेईएम) दो प्ररुपका (मॉड्यूलका) भंडाफोड कर, १० लोगोंको बन्दी बनाया गया है । उनके पास बडी मात्रामें आपत्तिजनक सामग्री पाई गई है ! पुलिसके एक प्रवक्ताने सोमवारको बताया कि त्रालमें आतंकी आक्रमणमें तेजीकी जांचके लिए विशेष दल गठित किया गया थी । इनमें साधारण नागरिकों और सुरक्षा बलोंको लक्ष्य बनाया गया और भयका वातावरण बनाया गया ।
प्रवक्ताने कहा, “दक्षिण कश्मीरकी पुलिसने प्रतिबन्धित आतंकी संगठन जेईएमके दो आतंकी मॉड्यूलका भंडाफोड किया और अवंतीपोराके त्राल क्षेत्र और पम्पोरके ख्रू क्षेत्रसे १० लोगोंको बन्दी बनाया !” सामग्री साक्ष्योंके आधारपर चार व्यक्तियोंका अभिज्ञान पिंग्लिश निवासी यूनुस नबी नाइक, राशीपोरा निवासी फयाज अहमद वानी, नगीनपुरा निवासी रियाज अहमद गनी और हफू नगीनपुरा निवासी बिलाल अहमद राठेरके रूपमें हुआ है ।
उन्होंने बताया कि इन प्रकरणकी जांचमें त्रालमें हुए आक्रमणमें उनकी मिलीभगतका खुलासा हुआ है । उन्होंने कहा कि पम्पोरके ख्रूमें उजागर किए गए अन्य मॉड्यूलमें जेईएमके छह साथियोंको बन्दी बनाया गया है जिनका अभिज्ञान जावेद अहमद पर्रे, यासिर बशीर वानी, ताहिर यूसुफ लोन, रफीक अहमद भट, जावेद अहमद खांडे और इमरान नजीरके रूपमें हुआ है । ये सभी ख्रूके रहने वाले हैं ।
उन्होंने बताया, “आतंकवादके इस मॉड्यूलसे जिलेटिन की छडें, डेटोनेटर, आईईडी बनानेकी सामग्री और ग्रेनेड सहित बडी मात्रामें आपत्तिजनक सामग्री पाई गई है !”
“आतंककी कमर तोडनेके लिए हमारे वीर सैनिक निश्चित ही अभिनन्दनके पात्र है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply