दिसम्बर ९, २०१८
हाथरस जनपदमें अभी भी गोकशी नहीं रुक रही है ! अब वहां चंदपा क्षेत्रमें गोवंशके अवशेष मिले हैं ! थाना चंदपा क्षेत्रके गांव बघनामें जब गोवंशके अवशेष मिले तो काफी ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए । सूचना मिलनेपर पुलिस भी वहां पहुंच गई । पुलिसने कई लोगोंसे पूछताछके पश्चात अज्ञात लोगोंके विरुद्ध गोवध अधिनियमके अन्तर्गत विवरण प्रविष्ट किया है ।
गोकशी करने वाले बुलन्दशहरकी भांति यहां भी बडा बवाल करा सकते हैं । लगभग दो सप्ताह पूर्व यहां इगलास रोडपर झाडियोंमें गोवंशके अवशेष मिले थे ! इस प्रकरणका पुलिस अभी प्रकटीकरण नहीं कर सकी है कि अब चंदपा क्षेत्रके गांव बघनामें गोवंशके अवशेष मिले हैं । रविवार, ९ दिसम्बरको चंदपा क्षेत्रके गांव बघनाके कुछ लोगोंको गांवके ही पास बागमें गौवंशके कटे हुए अवशेष दिखाई दिए ! वहां ग्रामीणोंकी भीड लग गई । काफी ग्रामीणोंने इसे लेकर आक्रोश प्रकट किया । इसकी सूचना पुलिसको दी गई तो एसएचओ विनोद कुमार पुलिस बलके साथ वहांपर पहुंच गए ।
पुलिसने यहां गौवंशके अवशेषोंको लेकर ग्रामीणोंसे पूछताछ भी की, परन्तु अवशेष बागमें कैसे आए और कौन लेकर आया ?, इस बारेमें कोई भी पुलिसको कुछ नहीं बता सका । कुछ ग्रामीण गौवंशके अवशेष डालने वालोंकी खोजकी मांग लेकर थाने पहुंच गए । इसपर पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शान्त किया और आश्वासन दिया कि जिसने भी यह कृत्य किया होगा, उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी ।
“बार-बार होने वाले ये प्रकरण पुलिस प्रशासनकी गौहत्यापर उदासीनता व निष्क्रियताको दिखाते हैं और बार-बार सोचनेपर विवश करते हैं कि गौहत्याको किसीभी शासनद्वारा रोका नहीं जा सकता एवं अब इस हेतु हिन्दुओंको ही रोष प्रकट करनेके स्थानपर धर्मनिष्ठ बनना होगा व स्वयं गौरक्षा हेतु आगे आना होगा ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply