दिसम्बर १०, २०१८
कर्नाटकमें मुख्य विपक्षी दल भाजपाने सोमवार, १० दिसम्बरको दावा किया कि राज्यके एक मन्त्रीने नगरकी एक सडकका नाम टीपू सुल्तानके नामपर रखनेको कहा है । भाजपा और अन्य दक्षिणपन्थी संगठनोंने इसके विरुद्घ नगरपालिकाके समक्ष सोमवारको विरोध प्रदर्शन किया ।
प्रदर्शनके मध्य भाजपा कार्यकर्ताओंने दावा किया कि कानून एवं पंचायत राज मन्त्री कृष्णा बीरेगौडाने बृहद बेंगलुरु महानगर पालिका आयुक्तको पत्र लिख कर इसकी मांग की है । प्रदर्शनकारियोंके अनुसार बेल्लाहल्लीका नाम टीपू सुल्तानके नामपर रखनेकी तैयारी है । बता दें कि भाजपा टीपूको ‘धार्मिक कट्टरपन्थी’ सुल्तान मानती है और इसे लेकर वह निरन्तर विरोध करती रही है । यद्यपि, महापौर गंगाम्बिक मल्लिकार्जुनने हाल हीमें स्पष्ट किया था कि मन्त्रीकी ओरसे ऐसा कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है ।
मल्लिकार्जुनने कहा कि यदि ऐसा कोई प्रस्ताव आता भी है तो स्वीकृतिके लिए सबसे पहले उसे निगम परिषदमें रखा जाएगा । भगवा ध्वज लहराते हुए और हाथोंमें फलक तथा तख्तियां लिए हुए भाजपा समर्थित हिन्दू जागरण बेदिका और अन्य संगठनोंके कार्यकर्ताओंने बृहद बेंगलुरु महानगर पालिकाके (बीबीएमपी) कार्यालयोंके समक्ष प्रदर्शन किया ।
“इस राष्ट्रकी विडम्बना है कि संस्कार व राष्ट्रीयताको खो चूके राजनीतिक दल तुष्टिकरण और मतोंकी राजनीतिमें राष्ट्रद्रोहसे भी पीछे नहीं हटते है ! यह सभी जानते हैं कि टीपू एक कट्टर हत्यारा था, जिसने अनेकों हिन्दुओंका धर्म परिवर्तन किया और मन्दिरोंको तोडा और आज हिन्दुओंके देशमें ही उसके नामपर कार्य हो रहे है !”- सम्पादक, वैदिक उपसना पीठ
स्रोत : नभाटा
Leave a Reply