‘जो गोकशी करेगा उसका सामाजिक बहिष्‍कार करेंगे, पुलिसको भी सौंप देंगें’- उत्तरप्रदेश पुलिसने गांववालोंको दिलाई शपथ !


दिसम्बर १५, २०१८

उत्तर प्रदेशके बुलन्दशहरमें गोकशीके शंकामें भीडकी हिंसा और कोतवाल सुबोध कुमार सिंहकी मृत्युके पश्चात अब राज्‍यमें प्रशासनद्वारा गोकशीपर लगाम लगानेके लिए लोगोंको शपथ दिलाई जा रही है । मेरठमें पुलिस-प्रशासनकी ओरसे एक गांवमें लोगोंको शपथ दिलाई गई कि वे अपने गांव और उसके आसपासके क्षेत्रमें गोकशी नहीं होने देंगे और ऐसा करने वालोंका सामाजिक बहिष्‍कार किया जाएगा । स्वयं वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी गांववालोंको यह शपथ दिलाता दिखा ।

‘एएनआई’द्वारा जारी एक वीडियोमें मेरठमें एक पुलिस अधिकारी लोगोंको शपथ दिला रहे हैं, जिसमें कहा गया है “आजके पश्चात गांवमें और उसके आसपास गोकशी नहीं होने देंगे और जो गोकशी करेगा उसका सामाजिक बहिष्‍कार करेंगे ! साथ ही उसे पुलिसके सुपुर्द भी करेंगे । जय हिंद, जय भारत !”
गत ३ दिसम्बरको बुलंदशहरमें गोकशीकी शंकामें भीडने हिंसा करते हुए चिंगरावठी चौराहेपर हंगामा करते हुए पथराव कर दिया था । पुलिसने भीडको नियन्त्रण करनेके लिए लाठीचार्ज भी किया था । भीडमें उपस्थित लोगोंने गोलीबारी आरम्भ कर दी, जिसमें कोतवाली प्रभारी (इंस्पेक्टर) सुबोध कुमार सिंहकी गोली लगनेसे मृत्यु हो गई थी । इस मध्य कई पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गए थे । वहीं, एक अन्‍य युवक सुमितकी भी इस घटनामें मृत्यु हो गई थी ।



“पुलिसका कार्य है साम-दाम-दण्ड-भेदद्वारा न्यायकी व शान्ति स्थापना करना; अतः पुलिस प्रशासनका यह निर्णय प्रशंसनीय है व इससे सामाजिक जागृति भी निर्मित होती है व लोग भी सचेत हो जाते है; यह भारतके प्रत्येक ग्राममें होना चाहिए ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : जी न्यूज



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution