दिसम्बर २०, २०१८
जम्मू कश्मीरके गांदेरबल जनपदमें मारे गए पाकिस्तानी आतंकवादी नवीद जट्टके विश्वस्त सहयोगी तथा लश्कर-ए-तैयबाके आतंकवादीको पुलिसने गुरूवार, २० दिसम्बरको बन्दी बनाया गया । पुलिस प्रवक्ताने बताया, ‘‘विश्वसनीय जानकारीके आधारपर श्रीनगर और गांदेरबल पुलिसकी संयुक्त दलने गांदेरबल जनपदके कंगन क्षेत्रमें लश्कर-ए-तैयबाके सक्रिय आतंकवादीको बन्दी बनाया गया । आतंकवादीका अभिज्ञान जुबैर शबीर भटके रूपमें की गई है । वह अनन्तनाग जनपदके काजीगुंड क्षेत्रके मालपुरा क्षेत्रका रहने वाला है ।
स्रोत : नभाटा
Leave a Reply