जनवरी ३, २०१९
उत्तरप्रदेश आतंकियोंके गढके रूपमें उभर रहा है ! पश्चिम उत्तरप्रदेशमें आतंकी आश्रय लेकर बडे स्तरपर अपनी गतिविधियां कर रहे हैं । यह बात जांच विभागके सूत्रोंसे सामने आई है । इसके अनुसार पश्चिम उत्तरप्रदेशमें १० से अधिक आतंकी संगठन सक्रिय हैं, जिन जनपदोंमें आतंकी संगठन सक्रिय हैं, उनमें सहारनपुर, शामली, अमरोहा, आगरा, मेरठ, मथुरा, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद और हापुड सम्मिलित हैं ।
कहा जा रहा है कि इन आतंकियोंके विरुद्ध जांच कर रही जांच विभागोंने गत १० वर्षोंका ब्यौरा भी देखना आरम्भ कर दिया है । गत दस वर्षोंमें अमेरिकामें पकडे गए पाकिस्तानी आतंकवादी डेविड हेडली, तसव्वुर राणा और अलकायदा आतंकी इलियास कश्मीरी तककी मेरठमें गतिविधियां पाई गईं थी !
जांच विभाग गत दस वर्षोंके ब्यौरेसे जानकारी लेकर जिनकी खोज कर रहे हैं, उनमें मेरठमें सलमान, मुजफ्फरनगरमें हाफिज, शहजाद और इकबाल, आगरामें सालार, मुरादाबादमें मो. हनीफ प्रमुख रूपसे सम्मिलित हैं । जांच विभागके अनुसार पश्चिमी उत्तरप्रदेशमें अलकायदा, लश्कर-ए-तैयबा, हूजी, इस्लामिक स्टेट, आईएसआईएस, सिमी ।
मेरठ : २६ जनवरी, २०१० को मेरठकी रूबी और पाकिस्तानी असदको रुडकीमें (हरिद्वार) बन्दी बनाया गया था । वह असद नाम परिवर्तितकर रह रहा था और पारपत्र (पासपोर्ट) भी बनवाया । दोनों ‘आइएसआइ’ मध्यस्थ बताए गए थे । ११ जनवरी २०१० को आबूलेनमें ‘आइएसआइ’ मध्यस्थ नासिर बन्दी बनाया गया था ।
सहारनपुर: शाहिद इकबाल भट्टी पटियालामें पकडा गया था । सहारनपुरमें उसने जन्म प्रमाण पत्र, ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ बनवा लिया था । दो कश्मीरी छात्र पकडे, जो चार माह पूर्व ही मेरठ कारावाससे दण्ड पूर्ण होनेके पश्चात छूट गए ।
“आतंकका धर्म नहीं होता’ नामक कहावतको आगे बढाते हुए धर्मनिरपेक्ष हिन्दू क्या इन्हें भी भटके हुए कहेंगें ?”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply