सपा पार्षद शेखका मूर्खतापूर्ण वक्तव्य, कहा कि शल्यचिकित्सासे पूर्व मुस्लिम रोगियोंको दाढी काटनेको कहना अनुचित


जनवरी ५, २०१८

समाजवादी पार्टीने शुक्रवार, ४ जनवरीको मुम्बईके शासकीय चिकित्सालयपर आरोप लगाया है कि वहांके चिकत्सक मुस्लिम रोगियोंको शल्यचिकित्सासे पूर्व दाढी हटानेके लिए कहते हैं । बीएमसीमें सपाके समूहके नेता रईस शेखने कहा है कि उन्हें इस प्रकरणपर मुस्लिम रोगियोंसे अत्यधिक परिवाद (शिकायत) मिल चुकी हैं ।


नागरिक आयुक्त अजोय मेहताको लिखे अपने पत्रमें उन्होंने कहा है, “दाढी रखना हमारी आस्थाका एक भाग है और मुझे मुस्लिम रोगियोंसे परिवाद मिली हैं कि चिकित्सक छोटीसी शल्यचिकित्सा करनेसे पूर्व भी उन्हें परामर्श देते हैं कि वह दाढी बनाएं । मैं मांग करता हूं कि मेहता चिकित्सकोंको निर्देश दें कि वह तभी रोगियोंको दाढी हटानेको कहें जब अत्यन्त आवश्यकता हो ।”

सपा नेताने कहा है कि बीएमसी स्वास्थ्य विभागने उनकी परिवादपर संज्ञान लेते हुए एक नीति बनाई है ताकि चिकित्सक ऐसा न करें । यद्यपि इसके एकाएक पारित होनेके बारेमें कुछ नहीं कहा जा सकता ।

 

“चिकित्सकोंको शिक्षा देना कि उन्हें किसप्रकार कार्य करना है, क्या यह शेखका कार्य है ? इन्हीं शेखने विद्यालयोंमें सूर्य नमस्कारका विरोध किया था कि ऐसी स्थितिमें बालकोंको मदरसोंमें डालेंगें तो उसीप्रकार यदि चिकित्सकोंकी कार्यप्रणालीसे परेशानी है तो या तो शेख उन चिकित्सकोंका चुनाव कर सकते हैं, जो स्वयं मुस्लिम हो और उसे हटानेको न कहें या किसी इस्लामिक चिकित्सालयमें अरब देशोंमें चिकित्सा करवा सकते हैं; क्योंकि यदि चिकित्सकको उसके अनुसार शल्य चिकित्सा नहीं करने दी गई तो वह अपनी मानसिकतामें कुछ भी चूक कर सकता है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : अमर उजाला



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution