निधर्मी मणिशंकर अय्यरने किया हिन्दुओंका अपमान, कहा कि राजा दशरथके १०,००० कक्षोंके प्रासादमें किसमें पैदा हुए राम ?


जनवरी ७, २०१९

विवादित वक्तव्योंसे कांग्रेस नेतृत्वके लिए कठिनाई उत्पन्न करने वाले मणिशंकर अय्यरने एक बार पुनः विवादित वक्तव्य दिया है ! एक कार्यक्रममें मणिशंकर अय्यरने कहा है कि राजा दशरथ एक बडे राजा थे, उनके प्रासादमें (महलमें) १० सहस्र कक्ष थे; परन्तु भगवान राम किस कक्षमें वितरण हुए थे ?, यह बताना कठिन है । मणिशंकर अय्यर ‘सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया’द्वारा देहलीमें आयोजित कार्यक्रम ‘एक शाम बाबरी मस्जिदके नाम’में भाग ले रहे थे ।


मणिशकंर अय्यरने कार्यक्रममें लोगोंको सम्बोधित करते हुए कहा, “हम कहते हैं मंदिर आप अवश्य बनाइए अयोध्यामें, यदि आप चाहते हैं; परन्तु आप कैसे कह सकते हैं कि मंदिर वहीं बनाएंगें ! मंदिर वहीं बनानेका क्या अर्थ बना ? दशरथ एक बडे महाराजा थे, कहा जाता है कि उनके प्रासादमें १० सहस्र कक्ष थे ! कौन जानता है कि कौनसा कक्ष कहां था; इसलिए यह कहना कि ‘हम सोचते हैं कि हमारे भगवान राम यहीं अवतरित हुए थे; इसलिए वहीं बनाना है और क्योंकि एक मस्जिद है वहां; इसलिए हम उसके पहले तोडेंगें और उसके स्थानपर हम बनाएंगें’, हम ये कहें कि अल्लाहमें विश्वास रखना कोई अनुचित कार्य है, एक हिन्दुस्तानीके लिए !”

 

“वहां पहले राममन्दिर ही था यह तो सर्वविदित ही है और पूर्वकालमें द्वादश ज्योतिर्लिंगसे लेकर कोई भी देवालय विज्ञानके आधारपर ही बनाया जाता था और सहस्रों वर्षोंसे पूजा होनेके कारण वहां देवताओंकी प्रखर सूक्ष्म तरंगें कार्यरत होती थी । पूर्वकालमें धर्मवीर लोग वानप्रस्थाश्रममें प्रवेशकर प्रौढावस्थामें तपश्चर्या करते थें, बालकोंको संस्कार देते थे; परन्तु आजके नेता स्वार्थ, लालच व कुर्सीके मोहमें राजनीतिमें रहकर ही प्राणत्याग करते हैं तो ऐसे नेताओंसे धर्मज्ञानकी आशा रखी जा सकती है क्या ? अतः मणिशंकर अयैरका बिना ज्ञान इस विषयपर ज्ञान देना मूर्खतापूर्ण ही कहलाएगा !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : आजतक



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution