जनवरी ६, २०१९
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेरने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदीपर लक्ष्य साधा है । उन्होंने प्रधानमन्त्रीसे विरोध प्रकट किया है ।
उन्होंने कहा कि मोदी शासनने कश्मीरी पण्डितोंके लिए कुछ नहीं किया है । एक समाचार माध्यमसे बात कर रहे अभिनेताने कहा कि मोदी शासनमें कश्मीरी पण्डितोंके लिए कुछ नहीं किया गया । देशमें शासन चाहे किसी भी दलका आया हो; परन्तु यदि किसी समुदायकी अनदेखी हुई है तो वह कश्मीरी पण्डित हैं । अनुपम यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि जिस दिन जम्मू और कश्मीरमें धारा-३७० समाप्त कर दी गई, वहांकी स्थिति सुधर जाएगी ।
इससे पूर्व अनुपम खेरपर भाजपा समर्थक होनेके आरोप लगते रहे हैं; परन्तु उनके इस वक्तव्यने उनकी भाजपा समर्थित छविसे चोट की है ।
अनुपम खेर इन दिनों अपनी आनेवाले चलचित्र ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’को लेकर चर्चामें हैं, जिसमें चलचित्रपर विवाद हो रहा है ।
यही नहीं गत दिवसोंमें अनुपम खेर और उनके सहयोगियोंके विरुद्ध बिहारके मुजफ्फरपुर न्यायालयमें अभियोग प्रविष्ट कराया गया था । उनपर आरोप लगा है कि इस चलचित्रके माध्यमसे लोगोंकी छविको धूमिल किया जा रहा है । वहीं, इसपर प्रतिबंध लगानेकी मांगवाली याचिका दिल्ली उच्च न्यायालयमें प्रविष्ट की गई है ।
“अभिनेता प्रधानमन्त्रीके प्रखर प्रशंसक रहे हैं; परन्तु आज उन्हींके विरुद्ध वक्तव्य दे रहे हैं, इससे ज्ञात होता है कि हिन्दुओंको, जिन्होंने बडी आशाओंसे मोदी शासनको सत्तासीन किया था, कितना आघात पहुंचा है ! भाजपा अब स्वयं अपने कार्योंकी समीक्षा करे । हमें तथाकथित विकास नहीं वरन धर्मरक्षण व राष्ट्ररक्षणकी आवश्यकता है”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : पत्रिका
Leave a Reply