मासिक धर्मसे सम्बन्धित कार्यक्रममें नहीं गए केरलके मुख्यमन्त्री पिनराई


जनवरी १३, २०१९

 

केरलके मुख्यमन्त्री पिनराई विजयनने ‘मासिक धर्मका उत्सव’ मनानेके एक कार्यक्रममें भाग नहीं लेकर रविवारको विवादको जन्म दे दिया । इस कार्यक्रमका आयोजन इस जैविक प्रक्रियाके साथ जुडे ‘कलंक’को समाप्त करनेके उद्देश्यसे किया गया था । दो दिवसीय कार्यक्रमका नाम ‘अपरो अर्थवम’ रखा गया था ।

इस कार्यक्रमका आयोजन राज्यमें सबरीमाला मंदिरमें मासिक धर्मवाली आयु वर्गकी महिलाओंको प्रवेशकी अनुमति देनेवाले न्यायलयके निर्णयको लागू करनेके विरुद्ध समूचे राज्यमें दक्षिणपंथी संगठनोंके व्यापक प्रदर्शनके उत्तरमें कुछ कार्यकर्ताओंने किया था । आयोजकोंने कहा कि विजयन रविवारको कार्यक्रममें भाग लेंगें । इस कार्यक्रममें वामपंथियोंकी सांस्कृतिक आदर्श माने जाने वाली व्यक्तियोंको भाग लेना था ।

विजयनने केरलमें १ जनवरीको ‘महिला वॉल’ कार्यक्रमका आयोजन किया था । सूत्रोंने बताया कि मुख्यमंत्रीने भाग हिस्सा लेनेकी सहमति नहीं दी थी । मुख्यमन्त्रीके कार्यालयद्वारा तैयार उनके कार्यक्रमका सन्दर्भ देते हुए सूत्रोंने बताया कि विजयनके रविवारको कोच्चिमें निरन्तर चार कार्यक्रम थे; परन्तु ‘अरपो अर्थवम’ कार्यक्रम सूचीमें नहीं था । सूत्रोंने दावा किया कि अति वामपन्थी विचारोंवाले लोगोंकी कार्यक्रममें उपस्थितिसे हो सकता है, केरलके मुख्यमन्त्रीने कार्यक्रममें भाग नहीं लिया हो ।

 

केरलके मुख्यमन्त्री तो खुलेमें धर्मविरोधी होनेका प्रमाण दे चुके हैं तो अब किस बातकी शंंका है ? मुख्यमन्त्रीका यह सोचकर कार्यक्रममें न जाना हास्यस्पद है कि  वहां अति वामपन्थी विचारधाराके लोग होंगें; क्योंकि जो खुलेमें हिन्दू धर्मका विरोधी हो, हिन्दुओंको बन्दी बनाए, जिनके संरक्षणमें गिरिजाघर, आइएस आतंकी व धर्मान्तरण फल-फूल रहा हो, उनसे भी अधिक ‘अति-वामपन्थी’ कोई हो सकता है क्या ?”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : नभाटा



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution