राम मन्दिर और सबरीमाला हेतु समय नहीं, कनकदुर्गा और बिंदुकी याचिकापर आज सुनवाई करेगा न्यायालय !


जनवरी १७, २०१९

सबरीमाला मन्दिरमें प्रवेश करनेवाली दो महिलाएं कनकदुर्गा और बिन्दु अम्मिनी प्रकरणकी शुक्रवार, १८ जनवरीको उच्चतम न्यायालयमें सुनवाई होगी । दोनों महिलाओंने दो जनवरीको भारी सुरक्षाके मध्य सबरीमाला मन्दिरमें छलसे प्रवेश किया था, जिसका प्रखर विरोध भी हुआ । अपनी सुरक्षाको लेकर दोनों महिलाओंने न्यायालयमें याचिका प्रविष्टकर सुरक्षाकी मांग की है ।

सबरीमाला मन्दिरके दर्शनकर लौटी कनकदुर्गा और बिन्दु अम्मिनीको निरन्तर चेतावनी मिल रही हैं । इस मध्य कनकदुर्गापर तथाकथित प्रहार की भी बात सामने आई है । बताया जा रहा है कि उसपर प्रहार करनेवाला कोई बाहरी नहीं, वरन उसकी स्वयंकी सास थी, जो उसके सबरीमाला मंदिरमें प्रवेशके विरुद्ध थी ।

 

उल्लेखनीय है कि दोनोंने २ जनवरीको रात्रिमें पुरूषोंके वस्त्र पहनकर पुलिस बलका आश्रय ले छलसे सबरीमालामें प्रवेश किया था ।

 

“आश्चर्य है कि केरलमें इतने हिन्दू मर चुके हैं, इतने कारावासमें हैं और कितनोको ही पीडित किया जा रहा है; परन्तु न्यायालयके कानपर जूं तक न रेंगी ! और दो धर्महीन महिलाएं, जिनका समर्थन उनके परिवारवाले भी नहीं करते हैं, उनके लिए उच्चतम न्यायालय एक दिवसमें ही सुनवाई कर रहा है ! क्या इससे अधिक हिन्दूद्रोहिताका प्रमाण हो सकता है ? न्यायालय यही सन्देश दे रहा है कि हिन्दुओंके लिए न्यायकी आशा रखना व्यर्थ है; अतः अब धर्मराज्यकी स्थापनाके अतिरिक्त कोई उपाय नहीं है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : जागरण



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution