जनवरी २५, २०१९
कांग्रेसके राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधीने भुवनेश्वरमें हुए एक सम्पर्क सत्रमें एक बार पुनः प्रश्न करते हुए कहा कि स्वयं सेवक संघ और भाजपा जैसे संगठन देशकी प्रत्येक संस्थाओंको नियन्त्रित करना चाहते हैं; क्योंकि संघ बीजेपीकी जननी है, उसे लगता है कि देशभरमें वही एक संस्था है ।
राहुल गांधीने कहा कि बीजेपी और आरएसएस मिलकर सभी संस्थाओंमें घुसना चाहती है । उन्होंने भाजपापर आरोप लगाते हुए कहा, ”इनकी मानसिकताके कारण न्यायपालिका और शिक्षा क्षेत्रों सहित देशमें प्रत्येक स्थानपर अराजकता फैल गई है । सभी संस्थाओंको नियन्त्रित करनेका यह प्रयास है ।”
राहुल गांधीने भुवनेश्वरमें कहा, ”हमें लगता है कि कुछ लोगोंके एक समूह या किसी एक विचारधाराको नहीं, वरन भारतके १.२ अरब लोगोंको देश चलाना चाहिए ।” उन्होंने कहा, ”सभी बडी और महत्वपूर्ण संस्थाओंके कार्य करनेके ढंगमें उनका दल सत्तारूढ भाजपासे भिन्न है ।”
“यदि संघ नियन्त्रण चाहता है तो क्यों इस देशमें अबतक कांग्रेसका अस्तित्व है ? और यदि कांग्रेस पृथक विचारधाराकी है तो क्यों केवल मुस्लिम तुष्टिकरणके कृत्य करती है ? क्यों हिन्दुओंको उनके अधिकारोंसे वंचित रखा गया ? क्यों गौमाताकी रक्षाके लिए खडे सन्तोंपर गोलियां चलवाई ? क्यों सिखोंका नरसंहार करवाया और ३० वर्षोंतक उन्हें न्यायसे वंचित रखा गया ? क्यों ‘कैग’द्वारा भ्रष्टाचार उजागर किए जानेपर लक्ष्य साधा ? क्यों सबरीमालामें हिन्दुओंका दमन होते देख मौन रहे ? क्यों राम मन्दिरका विरोध करते रहे ? क्यों सीबीआईको स्वतन्त्र नहीं किया ? क्यों आतंकका समर्थन करते रहे ? क्या राहुल गांधीजी इन सबके उत्तर भारणकी जनताको दे सकते हैं ?”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : आजतक
Leave a Reply