गो तस्करोका दुस्साहस, ४०० क्विंटल गौमांस मिला, वाहनसे कुचलते बचा पुलिसकर्मी !!


जनवरी १, २०१९

 

पीलीभीत : पूरनपुर मार्गपर वाहनमें गोमांस लेजा रहे तस्करोंने पुलिसको देखकर वाहन दौडाना आरम्भ कर दिया । थानाके पास वाहनको रोकनेके प्रयासमें खडा पुलिसकर्मी कुचलनेसे बच गया ! गो तस्कर कुछ दूरीपर वाहन छोडकर भाग गए । पुलिसने कारसे लगभग चार क्विंटल गोमांस प्राप्त किया है !!

बुधवार, ३० जनवरीको पूरनपुर सडकमार्गपर देर रात्रि दो बजे गजरौला थानासे कुछ दूरीपर पेट्रोल पम्पके पास एक महंगी कार ट्यूबका पंचर जुडवानेके लिए खडा था, तभी उधरसे पुलिसके वाहनको देखकर उसमें सवार दो युवक उद्विग्न हो गए । उन्होंने ट्यूबका पंचर बनवाए बिना ही वाहनको सडकपर दौडाना आरम्भ कर दिया, जिससे पुलिसकी शंका बढ गई । पुलिस दलने पीछा करना आरम्भ कर दिया । थानाके पास तैनात पुलिसकर्मीने जब वाहनको रोकनेका प्रयास किया तो गो तस्करोंने उसके पैरपर वाहनका पहिया चढा दिया और भाग निकले ! गो तस्करोंने वाहनको कुछ दूरीपर ले जाकर एक वीरान स्थानपर छोड दिया और भाग गए । पीछा करते हुए पुलिसने कारका जब अन्वेषण किया तो उसमेंसे लगभग चार क्विंटल मांस मिला ! पुलिसने मांसके परीक्षणके लिए पशु चिकित्सकको बुलाया । पशु चिकित्सक डॉ. राजेश राठौरका कहना है कि मांस गोवंशीय पशुका है । यद्यपि इसकी पुष्टिके लिए आगरा प्रयोगशाला भिजवाकर जांच कराई जाएगी । प्रथम दृष्टया मांस गोवंशीय पशुओंका ही लग रहा है । पुलिसने वाहनके क्रमांकके आधारपर गो तस्करोंपर अभियोग प्रविष्ट कर लिया है ।

 

“गोतस्करोंका ऐसा साहस केवल शासनकी नीतियोंके कारण ही है; अन्यथा गौपूजन देशमें ४०० क्विंटल गौमांसका क्या अर्थ है ? हिन्दू भी अब धर्मत्याग कर चुके हैं तो वे भी गोपालन नहीं करना चाहते हैं; अतः अब गौमाताकी रक्षा हिन्दू राष्ट्रकी स्थापनापर ही सम्भव है !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : जागरण



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution