धनकी अल्पताके कारण भारतीय सेनाने सैनिकोंके भत्ते रोके !!


जनवरी ५, २०१९

 

देशकी सुरक्षाके लिए सीमापर खडे सैनिकोंका शासन कितना ध्यान रख रहा है ?, ये इस बातसे ज्ञात होता है कि सेनाके पास अपने सैनिकोंको भत्ते देनेके भी पैसे नहीं है ! ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’के समाचारके अनुसार, भारतीय सेनाके पास धनकी भारी न्यूनता चल रही है, जिसके कारण उसने अपने अधिकारियोंको यात्रा और प्रशिक्षणके रूपमें दिए जानेवाले भत्तोंपर रोक लगा दी है । भत्तोंपर रोक लगानेकी जानकारी ‘अकाउंट्स विभाग’द्वारा ही जालस्थलपर दी गई थी ।

सेनाके एक अधिकारीने बताया कि जालस्थलपर (वेबसाइटपर) जारी किए गए इसप्रकार के लेखने सेनाकी खराब छविको दर्शाया है । ‘प्रिंसिपल कॉम्पट्रोलर ऑफ डिफेंस अकाउंट्स’के (PCDA) लेखमें कहा गया था कि धनकी न्यूनताके कारण ‘टीए’ (ट्रेवलिंग अलाउंस) और ‘डीए’ (डियरनेस अलाउंस) नहीं दिए जाएंगे ! जब धन आएगा, तब भत्ते दिए जाएंगे ।

बताया जा रहा है कि भत्तेपर रोकका प्रभाव कई सौ अधिकारियोंपर पडेगा । सेनामें लगभग ४०,००० अधिकारी हैं, जिसमेंसे लगभग एक सहस्र अधिकारी सदैव या तो यात्रा कर रहे होते हैं या किसी पाठ्यक्रम, प्लानिंग कॉन्फ्रेंस, कोर्ट ऑफ इन्कवॉरी व अन्य चीजोंमें सम्मिलित होनेको लेकर अस्थाई कार्यपर होते हैं । उल्लेखनीय कि गत दिवसोंमें प्रस्तुत अंतरिम बजटके पश्चात रक्षा मन्त्रालयकी ओरसे कहा गया था कि उसे अबतकका सबसे अधिक धन आवंटित किया गया है ।

 

“सेना प्रथम है । यदि धनकी न्यूनता हैतो वह कितना धन होगा, इसका अनुमान लगाकर शासनको व्ययमें कमी करनी चाहिए । अभी आनेवाले चुनावोंमें अरबों रूपया पानीकी भांति बहा दिया जाएगा, जिसकी कोई आवश्यकता नहीं है । उस अपव्ययपर प्रतिबन्ध लगें व सेनाको धन उपलब्ध करवाया जाए; परन्तु इसके लिए इच्छाशक्ति और महान नेतृत्त्वकी आवश्यकता है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : फर्स्टपोस्ट



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution