जनवरी ७, २०१९
छत्तीसगढके बीजापुर जनपदमें नक्सलियोंके साथ एसटीएफ और डीआरजीके सैनिकोंद्वारा की गई मुठभेडमें १० नक्सलियोंको ढेर किया गया । समाचारोंकी मानें तो इंन्द्रावती नदीके पास सुरक्षा बलों और नक्सलियोंके मध्य मुठभेड हुई, जिसमें नक्सलियोंको मार गिराया गया । बता दें कि पुलिसने मारे गए नक्सलियोंके पाससे ११ शस्त्र भी अधिकृत किए हैं ।
बीजापुरके एसपी मोहित गर्गने मुठभेडकी जानकारी देते हुए कहा कि सैनिकों और नक्सलियोंके मध्य काफी समयतक मुठभेड हुई है, जिसमें दोनों ओरसे गोलीबारी की गई । उन्होंने कहा कि ‘विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और जिला रिजर्व गार्ड’का (डीआरजी) संयुक्त दल नक्सलवाद विरोधी अभियान चला रहा था, जिसमें नक्सलियोंको मार गिराया गाया है ।
स्रोत : ऑप इण्डिया
Leave a Reply