मीरवाइज उमर फारूक सहित ६ पृथकतावादियोंकी सुरक्षा वापस ली गई !


फरवरी १७, २०१९


पुलवामा आक्रमणको लेकर जम्मू-कश्मीर प्रशासनने बडा निर्णय लिया है । शासनकी ओरसे पृथकतावादी नेताओंको मिली सुरक्षा वापस ले ली गई है, जिनमें ‘ऑल पार्टीज हुर्रियत कॉन्फ्रेंस’के संचालक मीरवाइज उमर फारूक, शब्बीर शाह, हाशिम कुरैशी, बिलाल लोन, फजल हक कुरैशी और अब्दुल गनी बट सम्मिलित हैं । अधिकारियोंने रविवारको बताया कि इन ६ नेताओं और दूसरे पृथकतावादियोंको किसी भी प्रकारसे सुरक्षा नहीं दी जाएगी ।

आदेशके अनुसार रविवार सन्ध्यासे ही पृथकतावादियोंको मिली सभी सुरक्षा और वाहनोंको हटा लिया जाएगा । किसी भी प्रकारसे इन छह या किसी अन्य पृथकतावादियोंको कोई सुरक्षाबल उपलब्ध नहीं कराए जाएंगें । यदि उन्हें शासनके द्वारा कोई अन्य सुविधाएं मिल रही हैं तो वे भी तत्काल हटा ली जाएंगीं ।

यद्यपि इसमें पाकिस्तान समर्थक अलगाववादी सैयद अली शाह गिलानीका कोई वर्णन नहीं है । अधिकारियोंने बताया है कि पुलिस इस बातकी समीक्षा करेगी कि क्या किसी अन्य पृथकतावादीको कोई सुरक्षा या सुविधा मिली हुई है तो उसे तत्काल हटाया जाए ।

 

“हास्यास्पद है कि जो लोग इस राष्ट्रमें आतंकका कारण, माध्यम व स्रोत हैं, जिनसे लोगोंको सुरक्षाकी आवश्यकता है, उन्हें सुरक्षा प्रदान की गई थी ! क्या भारत सदृश राष्ट्र विश्वमें कहीं होगा जो स्वयं कुल्हाडी उठाकर अपने पांव काटता है ? अभी राष्ट्र उबल रहा है तो सुरक्षा वापस ली गई है; परन्तु राष्ट्र इस बातका उत्तर चाहता है कि आतंकी समर्थकोंको अबतक सुरक्षा दी क्यों गई थी ? ”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : नभाटा

 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution