बिहारमें ‘जैश’से जुडा संदिग्ध आतंकी रेहान बन्दी बनाया, वृद्ध महिला भी थी आत्मघाती आक्रमणके लिए सज्ज !!


मार्च २, २०१९


१४ फरवरीको ‘सीआरपीएफ’के सैनिकोंपर हुए आक्रमणके पश्चात समूचे देशमें सुरक्षाके कारण कडी जांच हो रही है । संदिग्धोंको पकडा जा रहा है और उनसे आवश्यक पूछताछ निरन्तर चल रही है । देवबंदमें ‘जैश’के दो आतंकी पकडे जानेके पश्चात समाचार आ रहा हैं कि पुलवामा आक्रमणका सम्बन्ध बिहारके बांकाके बाघा शंभूगंज थाना क्षेत्रके बेलारी गांवसे हैं, जहां रेहान नामक युवकको बन्दी बनाया गया है । बताया जा रहा है कि रेहान (संदिग्ध आतंकी) इससे पूर्व २००१ में हुए संसदपर आतंकी आक्रमणमें भी सम्मिलित था और अभी उसके घरमें ५०० किलो ‘आरडीएक्स’की सूचना गुप्तचर विभागको प्राप्त हुई है ।

‘हिन्दुस्तान’में प्रकाशित ब्यौरेमें बताया गया है कि गुप्तचर विभागकी सूचनाके आधारपर रेहान जैशके मुखिया मसूद अजहरसे जुडा हुआ है और उसके घरकी एक वृद्ध महिला भी आत्मघाती आक्रमणकारी बन चुकी है, जो उचित अवसरकी प्रतीक्षा कर रही है !! अनुमान लगाया जा रहा है कि उसके लक्ष्यपर कोई बडा नेता भी हो सकता है । सुरक्षा विभागके अनुसार मोहम्मद रेहान अभी पटनामें आयोजित प्रधानमन्त्रीकी किसी रैलीमें घटनाको करनेकी योजना बना रहा था !!

इसकी सूचना किसी अज्ञातने सुरक्षा विभागको दी, जिसके पश्चात हडकम्प मच गया । रेहानके अतिरिक्त पुलिसको गांवके दो और युवकोंकी खोज है । इनमेंसे एकका नाम मोहम्मद नौशाद है, जोकि अभी भागा हुआ है ।

 

“रेहान, नौशाद, अब्दुल, अफजल और भी जाने कितने नाम उजागर हुए हैं, जो इस राष्ट्रको नष्ट करना चाहते हैं, आजतक युवा पकडे जा रहे थे और अब वृद्ध महिलाओंने भी जिहाद आरम्भ कर दिया है, उसके उपरान्त भी हम नेत्र खोलकर आतंकका धर्म देखनेको सज्ज नहीं हैं ! तो यह हमारे लिए ही हानिकारक सिद्ध होगा ! अभीतक ये नागरिकोंको लक्ष्य बनाते थे, अब सीधा प्रधानमन्त्रीको बनाना चाहते हैं, यह अवश्य चिन्तनका विषय है ! अब प्रायः प्रत्येक दिवस यह समाचार सुननेको मिलता है कि कोई न कोई धर्मान्ध आतंकी पकडा जाता है, तो क्या ऐसेमें भारतका इन्हें संरक्षण देना आवश्यक है ? ऐसा संरक्षण और भाईचारा किस कामका है, जो एक-एक कर सभी राज्योंका भक्षण कर रहा हो !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : फर्स्ट पोस्ट



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution