बालाकोटमें ‘एयर स्ट्राइक’के समय जैश शिविरमें सक्रिय थे २८० भ्रमणभाष यन्त्र !


मार्च ४, २०१९


भारतीय वायुसेनाद्वारा पाकिस्तानके बालाकोटमें घुसकर की गई ‘एयर स्ट्राइक’में २८० से अधिक आतंकियोंके मारे जानेका साक्ष्य आमने आया है। राष्ट्रीय तकनीक शोध केन्द्रके (NTRO) शोधसे उजागर हुआ है कि जब बालाकोटमें भारतीय वायुसेनाने एयर स्ट्राइक की, उस समय वहांपर २८०  से अधिक चलभाष सक्रिय थे । इससे स्पष्ट होता है कि भारतीय वायुसेनाने जिस समय बालाकोट स्थित ‘जैश-ए-मोहम्मद’के शिविरोंपर आक्रमण किया, उस समय वहांपर २८) से अधिक आतंकी थे ।

सूत्रोंके अनुसार ‘एनटीआरओ’ भारतीय वायुसेनाको बालाकोट स्थित ‘जैश-ए-मोहम्मद’के शिविरमें २८० से अधिक चलभाष यन्त्र सक्रिय होनेकी जानकारी दी थी । इसके अतिरिक्त बालाकोट स्थित ‘जैश-ए-मोहम्मद’के शिविरमें २८० से अधिक आतंकियोंके होनेकी सूचना ‘रॉ’ने भी उपलब्ध कराई थी । गुप्तचर विभागोंने भी ‘सैटेलाइट’केद्वारा जैशके बालाकोटमें अत्यधिक संख्यामें आतंकियोंकी उपस्थितिकी जानकारी एकत्र की थी ।

 

“क्या भारतके वे नेता, जो साक्ष्य मांग रहे थे, इसपर भी कुछ कहेंगें ? भारत ही सम्भवतः ऐसा देश होगा, जहां विपक्षी दल राष्ट्रीय प्रकरणपर भी शासनके साथ खडे न होकर शत्रु राष्ट्रके प्रधानमन्त्रीकी प्रनंसा करते हैं । जब सत्ता पानेके लिए ये लोग राष्ट्रको भी बलिकी वेदीपर चढा सकते हैं तो सत्ता प्राप्त करनेटर ये लोग राष्ट्रकी क्या स्थिति करेंगें ?, इसपर सभीने विचार करना होगा !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : आजतक



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution