मार्च २८, २०१९
जम्मू-कश्मीरमें पाकिस्तान गुप्तचर विभाग आइएसआइ युवाओंको बहलाकर सीमा पार करा रही है । युवाओंको जेहादके नामपर बहकाकर पाकिस्तान ले जाती है । यह दावा किया है वहांसे लौटे तीन युवाओंने ।
पाकिस्तानसे लौटे इन युवकोंने कहा कि हमें वहां जेहादके नामपर फंसाया था; परन्तु पाक जानेके पश्चात उन्हें अपने निर्णयपर दुःख हुआ । यह पूछे जानेपर कि वापस क्यों आए हो, युवकने उत्तर दिया कि जैसा हम सोचकर गए थे, वैसा नहीं था । सारे कश्मीरी वापस आना चाहते हैं । लडकोंका दावा है कि पाकके कारावासमें कई कश्मीरी बंद हैं ।
ब्यौरेके अनुसार जो तीन लडके पाकसे वापस लौटे हैं, वे वहां लगभग १४ माहसे थे । यह लडके साढे तीन माहतक कारावासमें थे । संवाददाता नीतीश कुमारने बताया कि एक माचिस फैक्ट्रीको कारावासमें परिवर्तित कर दिया गया और इन्हें वहीं बंदी बनाया गया । नीतीशने बताया कि लडकोंका दावा है कि तीनों लडके कश्मीरमें रिलॉन्च होनेके बहानेसे भागे थे ।
“पाकिस्तानके कृत्योंको तो सब जानते हैं कि किसप्रकार वह भारतमें आतंक प्रसारित करना चाहता है और मदरसोंसे पढे युवा जिहाद और जन्नतके स्वपनिल विश्वके बहकावेमें आतंकी बन जाते हैं; परन्तु ये तीन लडके जो वापस आए हैं और पाकिस्तानने उन्हें वापस आने दिया, यह अवश्य ही सन्देहास्पद प्रतीत होता है । शासन इसपर कडी दृष्टि रखे; क्योंकि पाकिस्तान और तथाकथित भटके युवापर सरलतासे विश्वास नहीं किया जा सकता है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : न्यूज १८
Leave a Reply