मुसलमानो ! बीजेपीको पराजित करना है तो गठबंधनको वोट करो, जमात-ए-इस्लामीके विषकारी बोल !!


अप्रैल ०७, २०१९

इस्लामिक संगठन ‘जमात-ए-इस्लामी’का एक पत्र सामने आया, जिसमें उसने मुसलमानोंसे कहा है कि बीजेपीको पराजित करनेके लिए उत्तर प्रदेशमें गठबंधन प्रत्याशीको वोट करें । इसके साथ ही उत्तराखण्डमें बीजेपीको पराजित करनेके लिए कांग्रेसको वोट देनेको कहा गया है ।

जमात ए इस्लामी हिन्द’ने अपने पत्रकपर (लैटरपैडपर) मुसलमानोंसे कहा है कि प्रथम चरणमें गठबंधनके प्रत्याशीको वोट दें । इसमें लिखा है कि केवल गठबन्धन ही भाजपाको पराजित करनेमें सक्षम है; इसलिए उसीको वोट दिया जाना चाहिए ! ‘जमात-ए-इस्लामी हिंद’की उत्तरप्रदेश इकाईके प्रेजिडेंट मोहम्मद नईमने कहा है कि हमने सभी मुस्लिमोंसे धर्मनिरपेक्ष दलोंको वोट देनेको कहा है । उत्तरप्रदेशमें सपा और बसपाका गठबन्धन सशत स्थितिमें दिख रहा है; इसलिए हमने यहां उनके उम्मीदवारोंको ही समर्थन करनेको कहा है । नईमने कहा कि इनके अतिरिक्त कांग्रेस भी कई सीटोंपर सशक्त है और हमने उसे भी ऐसी स्थानोंपर वोट देनेको कहा है तथा बीजेपीको पराजित करनेको कहा है ।

 

“हिन्दुत्वनिष्ठ संस्थाओंपर दोषारोपण करनेवाले समाचार माध्यम और अन्य तथाअथित धर्मनिरपेक्ष अब मौन क्यों है ? क्या जमातद्वारा किया यह कृत्य साम्प्रदायिकताको बढावा नहीं दे रहा है ?” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : नभाटा



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution