अप्रैल ०७, २०१९
इस्लामिक संगठन ‘जमात-ए-इस्लामी’का एक पत्र सामने आया, जिसमें उसने मुसलमानोंसे कहा है कि बीजेपीको पराजित करनेके लिए उत्तर प्रदेशमें गठबंधन प्रत्याशीको वोट करें । इसके साथ ही उत्तराखण्डमें बीजेपीको पराजित करनेके लिए कांग्रेसको वोट देनेको कहा गया है ।
‘जमात ए इस्लामी हिन्द’ने अपने पत्रकपर (लैटरपैडपर) मुसलमानोंसे कहा है कि प्रथम चरणमें गठबंधनके प्रत्याशीको वोट दें । इसमें लिखा है कि केवल गठबन्धन ही भाजपाको पराजित करनेमें सक्षम है; इसलिए उसीको वोट दिया जाना चाहिए ! ‘जमात-ए-इस्लामी हिंद’की उत्तरप्रदेश इकाईके प्रेजिडेंट मोहम्मद नईमने कहा है कि हमने सभी मुस्लिमोंसे धर्मनिरपेक्ष दलोंको वोट देनेको कहा है । उत्तरप्रदेशमें सपा और बसपाका गठबन्धन सशत स्थितिमें दिख रहा है; इसलिए हमने यहां उनके उम्मीदवारोंको ही समर्थन करनेको कहा है । नईमने कहा कि इनके अतिरिक्त कांग्रेस भी कई सीटोंपर सशक्त है और हमने उसे भी ऐसी स्थानोंपर वोट देनेको कहा है तथा बीजेपीको पराजित करनेको कहा है ।
“हिन्दुत्वनिष्ठ संस्थाओंपर दोषारोपण करनेवाले समाचार माध्यम और अन्य तथाअथित धर्मनिरपेक्ष अब मौन क्यों है ? क्या जमातद्वारा किया यह कृत्य साम्प्रदायिकताको बढावा नहीं दे रहा है ?” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : नभाटा
Leave a Reply