गृहक्षेत्रमें ही महबूबाके दलको पत्थरबाजोंने लक्ष्य बनाया, बाल-बाल बचीं !!


अप्रैल १५, २०१९

 

जम्मू-कश्मीरकी पूर्व मुख्यमन्त्री महबूबा मुफ्तीकी शोभायात्रापर सोमवार, १५ अप्रैलको उनके गृह क्षेत्रमें पथराव किया गया ! अनंतनागके बिजबेहडा क्षेत्रमें यह पत्थरबाजी की गई । इस पथरावमें महबूबा मुफ्तीको तो कोई हानि नहीं हुई; परन्तु उनके दलका एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया । घटनाके पश्चात पुलिसने क्षेत्रका घिरावकर पथराव करनेवाले लोगोंकी खोज आरम्भ की ।
सूचनाके अनुसार, महबूबा मुफ्ती सोमवारको कुछ कार्यक्रमोंमें भाग लेनेके लिए अनंतनागके बिजबेहडा जा रही थीं । सोमवार प्रातःकाल वह अनंतनाग स्थित करीम श्राइनपर माथा टेकने पहुंची थीं और इसके पश्चात वह बिजबेहडामें आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलनमें जानेके लिए दलके साथ रवाना हुईं । इसी मध्य सिरहमाके पास महबूबा मुफ्तीके दलपर कुछ लोगोंने पथराव किया और भाग गए ।

इस पथरावमें महबूबा मुफ्ती बाल-बाल बच गईं, जबकि एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया । आधिकारिक सूत्रोंके अनुसार जो वाहन पथरावकी चपेटमें आया था, वह महबूबाकी शोभायात्राको सुरक्षा प्रदान कर रहा था । घटनाके पश्चात महबूबाके सुरक्षाकर्मियोंने किसीप्रकार बाहर निकाला, जिसके पश्चात सैनिकोंने पथराव करनेवाले लोगोंको पकडनेके लिए यहां अन्वेषण अभियान चलाया ।

उल्लेखनीय है कि अनंतनागका बिजबेहडा क्षेत्र महबूबाका गृह क्षेत्र है और महबूबा मुफ्ती इस बार अनंतनागकी सीटसे ही लोकसभा चुनावमें प्रत्याशी भी हैं । महबूबा मुफ्ती पूर्वमें जम्मू-कश्मीरकी मुख्यमन्त्री भी रही हैं । अनंतनागकी सीटको कश्मीरकी अतिसंवेदनशील लोकसभा सीटके रूपमें जाना जाता है और चुनाव आयोगने यहांपर इस बार सुरक्षाकी दृष्टिसे ३ चरणोंमें मतदान करानेका निर्णय किया है, जिसका आरम्भ २३ अप्रैलसे होगा ।

 

“महबूबा मुफ्ती एक ओर सेना, पुलिसको कोसते नहीं रूकती हैं और पत्थरबाजोंको अपने ही बच्चे कहकर सम्बोधित करती हैं तो अब इसपर वे मौन क्यों हैं ? जब वे अपने ही बच्चे हैं तो महबूबाको पुलिस और सेनासे सुरक्षा क्यों चाहिए ? क्या अभी भी पत्थर बरसानेवाले अपने ही बच्चे हैं या कुछ और ? इन सबसे ही इन नेताओंकी अवसरवादी वृत्तिका बोध होता है ।  ”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : नभाटा



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution