अप्रैल १२, २०१९
लोकसभा चुनावका प्रथम चरणका मतदान समाप्त होनेके पश्चात समाजवादी पार्टीके नेता और रामपुरसे महागठबंधन प्रत्याशी आजम खानने रामपुरमें किले मैदानमें एक रैलीको सम्बोधित करते हुए कहा कि आज प्रथम चरणके चुनाव हो गए और बीजेपीकी शवयात्रा निकल गई, गठबंधन विजयी हुआ है ।
सपा नेता और पूर्व मन्त्री आजम खानने मुख्यमन्त्री योगीके अली और बजरंगबलीवाले वक्तव्यको उठाया और कहा कि अली और बजरंग बलीको मैं एक नाम दिए देता हूं, ‘बजरंग अली’ । उन्होंने योगीपर लक्ष्य साधते हुए उन्होंने कहा कि अली और राममें झगडा मत लगाओ । उन्होंने कहा कि हनुमानको पहले आपने दलित बताया फिर ठाकुर बताया और फिर बताया जाट थे । उन्होंने
बीजेपी नेता बुक्कल नवाबपर कहा कि एक मुस्लिमने कहा था कि हनुमान मुसलमान थे । उन्होंने कहाज हनुमान न दलित थे, न ठाकुर थे, न जाट थे । वह तो श्रीलंकाके थे । अली और बजरंग एक हो जाओ और दुश्मनकी नली तोड दो !
“आजम खान जैसे नेता बातें तो एक होनेकी करते हैं; परन्तु जब कृतिकी बारी आती है तो इस्लामिक रंग दिखाते हैं । अली और बजरंग बलीको एक कैसे किया जा सकता है ?; क्योंकि बजरंग बली न ही बकरे काटनेको कहते हैं, न ही जिहादको, न ही धर्म परिवर्तनको, न ही किसीको काफिर कहनेको कहते हैं । तब यदि दोनों एक हो भी गए तो कितने दिनोंतक होंगें ? इसलिए यह सर्वधर्मसमभाववाली नीति केवल बोलनेके लिए अच्छी है, कृतिमें नहीं होती है; अन्यथा आज यह हिन्दुस्तान स्वर्गसे भी सुन्दर स्थान होता !”- सम्पाद, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जी न्यूज
Leave a Reply