आजम खानके विवादित बोल, ‘अली और बजरंगको मैं नूतन नाम देता हूं बजरंग अली !!’


अप्रैल १२, २०१९

 

लोकसभा चुनावका प्रथम चरणका मतदान समाप्त होनेके पश्चात समाजवादी पार्टीके नेता और रामपुरसे महागठबंधन प्रत्याशी आजम खानने रामपुरमें किले मैदानमें एक रैलीको सम्बोधित करते हुए कहा कि आज प्रथम चरणके चुनाव हो गए और बीजेपीकी शवयात्रा निकल गई, गठबंधन विजयी हुआ है ।

सपा नेता और पूर्व मन्त्री आजम खानने मुख्यमन्त्री योगीके अली और बजरंगबलीवाले वक्तव्यको उठाया और कहा कि अली और बजरंग बलीको मैं एक नाम दिए देता हूं, ‘बजरंग अली’ । उन्होंने योगीपर लक्ष्य साधते हुए उन्होंने कहा कि अली और राममें झगडा मत लगाओ । उन्होंने कहा कि हनुमानको पहले आपने दलित बताया फिर ठाकुर बताया और फिर बताया जाट थे । उन्होंने
बीजेपी नेता बुक्कल नवाबपर कहा कि एक मुस्लिमने कहा था कि हनुमान मुसलमान थे । उन्होंने कहाज हनुमान न दलित थे, न ठाकुर थे, न जाट थे । वह तो श्रीलंकाके थे  । अली और बजरंग एक हो जाओ और दुश्मनकी नली तोड दो !

 

 

“आजम खान जैसे नेता बातें तो एक होनेकी करते हैं; परन्तु जब कृतिकी बारी आती है तो इस्लामिक रंग दिखाते हैं । अली और बजरंग बलीको एक कैसे किया जा सकता है ?; क्योंकि बजरंग बली न ही बकरे काटनेको कहते हैं, न ही जिहादको, न ही धर्म परिवर्तनको, न ही किसीको काफिर कहनेको कहते हैं । तब यदि दोनों एक हो भी गए तो कितने दिनोंतक होंगें ? इसलिए यह सर्वधर्मसमभाववाली नीति केवल बोलनेके लिए अच्छी है, कृतिमें नहीं होती है; अन्यथा आज यह हिन्दुस्तान स्वर्गसे भी सुन्दर स्थान होता !”- सम्पाद, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : जी न्यूज



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution