अवंतीपोरामें जैशके बडे प्रारूपका (मॉड्यूलका) भंडाफोड, चार संदिग्‍ध बन्दी बनाए !


अप्रैल २९, २०१९

 

पुलिसने सोमवार, २९ अप्रैलको दक्षिण कश्मीरके अवंतीपोरामें सक्रिय ‘जैश-ए-मुुहम्‍मद’के चार सदस्यीय ‘मॉड्यूल’को ध्वस्त करते हुए चारोंको बन्दी करनेका दावा किया है । पकडे गए आतंकियोंके पाससे एक-एक पिस्तौल, दो मैगजीन, आठ कारतूस, एक ग्रेनेड और आइईडी बनानेका सामान भी अधिकृत किया गया है । यह मॉड्यूल जैशके पाकिस्तानी कमांडर खालिद और उमरके लिए कार्य करता था !


पुलिस प्रवक्ताने बताया कि यही ‘मॉड्यूल’ डीएसपी अवंतीपोराके घरपर गत तीन मार्चको ग्रेनेडसे आक्रमण करने और नौपोरा त्रालमें नसीर अहमद नामक नागरिकपर आक्रमणमें सम्मिलित था । इसके अतिरिक्त इसीकी दो युवकोंको ‘जैश-ए-मुुहम्‍मद’में सम्मिलित करनेमें महत्त्वपूर्ण भूमिका थी । ‘जैश’में सम्मिलित होनेवाले इन दो युवकोंमें एक जोवीस्तान त्रालका और दूसरा नगीनपोरा त्रालका रहनेवाला है ।

डीएसपीने बताया कि अमलर त्रालके रहनेवाले मुर्तजाके बारेमें सूचना मिली । इसके पश्चात पुलिसने तुरन्त मुर्तजाको बन्दी बनाकर उससे एक पिस्तौल, दो मैगजीन और आठ कारतूस अधिकृत किए । पूछताछमें मुर्तजाने आकिबका नाम लिया, जिसके पश्चात पुलिसने आकिबको भी बन्दी बना लिया । मुर्तजा और आकिबने बताया कि वह अपने एक परिचितके माध्यमसे त्राल-अवंतीपोरामें सक्रिय ‘जैश-ए-मुुहम्‍मद’के पाकिस्तानी कमांडर खालिद भाईके सम्पर्कमें आए थे । इसके पश्चात दोनों खालिदके लिए कार्य करने लगे । खालिदके साथ एक और पाकिस्तानी आतंकी उमर भाई भी उन्हें कार्यवाहीके लिए निर्देश देता था ।

खालिद और उमरके कहनेपर ही मुर्तजा और आकिबने जैशके आतंकियोंके लिए सुरक्षित स्थानकी व्यवस्था करनेके अतिरिक्त उनके शस्त्र एक स्थानसे दूसरे स्थान सुरक्षित पहुंचानेका भी कार्य आरम्भ कर दिया । मुर्तजा और आकिबने बताया कि उमर और खालिदके कहनेपर ही उन्होंने नौपोरा त्रालके रहनेवाले नसीर अहमदपर आक्रमण कराया था । आक्रमणमें लिप्त आतंकियोंके लिए इन्हीं दोनोंने वाहनकी भी व्यवस्था भी की थी । इसके अतिरिक्त जैशके पाकिस्तानी कमांडरोंके कहनेपर ही मुर्तजा और आकिबने एक आइईडी भी सज्ज की । यह आइईडी अमलर, नौपोरा स्थित शासकीय विद्यालयोंमें कुछ दिवस रखी गई ।

गत माह दो मार्चकी रात्रि वर्षाके समय आइईडीमें शार्ट सर्किट होनेसे विस्फोट हो गया था, यद्यपि इसमें किसी प्रकारकी हानि नहीं हुई थी । आइईडी विस्फोटका षडयन्त्र असफल होनेपर ही मुर्तजा और आकिबने जैश कमांडर खालिदके कहनेपर तीन मार्चकी रात डीएसपी  अवंतीपोराके घरपर ग्रेनेडसे आक्रमण किया था ।

प्रवक्ताने बताया कि इन दोनोंके अतिरिक्त गडलीखल अवंतीपोराका रहनेवाला इरफान उल हक भी खालिदद्वारा बनाए गए जैशके मॉड्यूलके लिए काम कर रहा था । उसने अवंतीपोरा स्थित सीआरपीएफ शिविरपर ग्रेनेडसे आक्रमण किया था । इसके अतिरिक्त वह कुछ व्हाट्सएप गुट भी संचालित कर रहा था, जिनमें देश-विदेशमें सक्रिय कई राष्ट्रविरोधी तत्त्व भी सम्मिलित थे । चौथे सदस्यका नाम गुप्त रखते हुए पुलिस प्रवक्ताने बताया कि उससे अभी पूछताछ चल रही है ।

 

“पाकिस्तान दावा करता है कि वह आतंकको नष्ट कर रहा है और यहां आतंकके समूह पाकिस्तानसे संचालित हो रहे हैं, इसीसे आतंकी राष्ट्र पाकिस्तानकी गम्भीरता ज्ञात होती है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : जागरण



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution