‘जैश’ मुखिया मसूद अजहरको केन्द्रीय मन्त्री जयन्त सिन्हाने कहा ‘जी’ !!


मई ५, २०१९


भारतीय जनता पार्टीके नेता और केन्द्रीय मन्त्री जयन्त सिन्हा एक बार पुनः विवादमें फंस गए हैं । लोकसभा चुनावके लिए प्रचार अभियानकर सिन्हाने आतंकी संगठन ‘जैश-ए-मोहम्मद’के मुखिया मसूद अजहरको ‘जी’ कहकर सम्बोधित कर दिया । इसके पश्चातसे ही उन्हें आलोचनाका सामना करना पड रहा है ।

प्रकरण उस समयका है, जब सिन्हा रामगढ जनपदमें एक चुनावी रैलीको सम्बोधित कर रहे थे । इस मध्य उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषदमें मसूद अजहरको वैश्विक आतंकवादीके रूपमें सूचीबद्ध किए जानेमें केन्द्र शासनकी भूमिकाकी प्रशंसा की और मसूद अजहरको ‘जी’ कहकर सम्बोधित कर बैठे । जयंत सिन्हाने कहा, ‘यह राष्ट्रकी सुरक्षाके लिए एक बडा क्षण है । हमने जो कार्य किया है, वह सफल रहा है । अब मसूद अजहर ‘जी’को संयुक्त राष्ट्रद्वारा वैश्विक आतंकवादीके रूपमें नामित किया गया है ।’

अब, केन्द्रीय मन्त्री जयंत सिन्हाने आतंकी संगठन ‘जैश-ए-मोहम्मद’के मुखियाको मसूद अजहर ‘जी’ कहा है । जयंत झारखण्डके हजारीबाग निर्वाचन क्षेत्रसे २०१९ का लोकसभा मतदानमें प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं । मुख्य बात यह है कि जयंतसे पूर्व बिहारके पूर्व मुख्यमन्त्री जीतन राम मांझीने आतंकी मसूद अजहरको ‘साहेब’ कहकर बुलाया था, जिसपर भाजपाने कडी आपत्ति प्रकट की थी ।

 

“कोई अपने भाषणमें आतंकवादीको जी तब कहता है, जब या तो उसे सत्यमें ही आतंकवादीसे सहानुभूति हो या भाषण कलाका ही ज्ञान न हो । अब आतंकवादीसे तो भाजपा प्रेम कर नहीं सकती तो कारण स्पष्ट है कि नेताजी कुछ भी बोलनेके लिए या वोट एकत्र करनेके लिए वक्तव्य देनेके लिए आए थे तो ऐसेमें अधिक मीठा बोलनेकी नेताओंकी वृत्ति मन्त्रीजीको ले बैठी; इसलिए सच्चा वक्तव्य या भाषण वही दे सकता है, जिसमें राष्ट्रप्रेमकी भावना हो, जिसने कार्यको किया हो । आजके नेताओंको वास्तवमें केवल वोटसे ही काम है तो ऐसेमें जी निकले या नहीं बात उनके लिए एक ही रहती है ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 


स्रोत : जागरण



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution