मई ६, २०१९
पूर्व मुख्यमन्त्री और कांग्रेस नेता बीबी राजिंदर कौर भट्ठलने चुनावी रैलीके समय एक युवकको थप्पड मार दिया । युवकने भट्ठलसे उनसे क्षेत्रमें विकासको लेकर प्रश्न पूछा था । इससे वे क्रोधित हो गईं । इस घटनाके पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ता युवकको घसीटते हुए एक ओर ले गए । बीबी भट्ठल चुनावी सभासे चली गईं ।
पूर्व मुख्यमन्त्री बीबी राजिंदर कौर भट्ठल (७३) और संगरूरसे कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह ढिल्लों रविवार दोपहर लहरागागाके गांव बुशैहरामें प्रचार करने पहुंचे थे । तभी युवकने ढिल्लोंसे प्रश्न पूछा कि आपने क्षेत्रके विकासके लिए क्या किया ? मंचपर बैठे नेताओंने कहा कि बादमें पूछना । सभा समाप्त होनेके पश्चात भट्ठल जब जाने लगीं तो कुलदीपने प्रश्न पूछा कि आप २५ वर्षोंतक विधायिका रहीं, क्या किया है ? इससे क्रोधित बीबी भट्ठलने थप्पड मार दिया ।
आप नेता भगवंत मानने घटनाको लज्जाजनक बताते हुए कहा कि थप्पड मारनेके स्थखनपर भट्ठलको उत्तर देना चाहिए था ।
भट्ठलने कहा कि आप पराजयके भयसे निकृष्ट कृत्य करवा रही हैं । लोग जानबूझकर समागमका वातावरण खराब करना चाहते हैं । युवा किसीके हाथकी कठपुतली न बनें ।
राजिंदर भट्ठल पंजाबकी लेहरा विधानसभा सीटसे १९९२ से २०१७ तक विधायक रहीं । इसके अतिरिक्त वे राज्यकी प्रथम और एकमात्र महिला मुख्यमन्त्री रहीं । वे २०१७ में विधानसभा चुनाव पराजित हो गई थीं । उन्हें शिरोमणि अकाली दलके परमिंदर सिंहने पराजित किया था ।
“स्पष्ट है कि भट्ठलने कुछ नहीं किया होगा, तभी वे भडकी और अहंकारके आधीन होकर युवकको थप्प्ड मारा और यदि कुछ किया भी हो तो जनताके चुने प्रतिनिधिको प्रश्न पूछनेपर थप्पड मारनेका कोई अधिकार नहीं है । यह आजकी राजनीतिका कटु सत्य है । आजके नेता एक तो कुछ करते नहीं हैं और ऊपरसे उनका अहंकार सांतवें आकाशपर रहता है कि कोई उनसे उत्तर भी नहीं मांग सकता है । फिर तो लोकतन्त्रका कोई अर्थ ही नहीं रहता है; क्योंकि लोकतन्त्रमें तो जनप्रतिनिधि जनताके प्रति उत्तरदायी होता है । ऐसे नेता ही सत्ताका वर्षोंतक सुख भोगते हैं और उसके पश्चात जनताको स्वयंका दास समझने लगते हैं । इस स्थितिको परिवर्तित करने हेतु हिन्दू राष्ट्रकी आवश्यकता है, जहां राजनेता जनताके प्रति उत्तरदायी होंगें !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : भास्कर
Leave a Reply