मई ९, २०१९
कांग्रेस पार्टीकी उत्तर प्रदेशमें जो स्थिति है, वो समूचा देश जानता है । कांग्रेस पार्टी एक वोट काटनेवाली बनकर चुनाव लड रही है, इस बातको स्वयं प्रियंका वाड्राने स्वीकार कर लिया था ।
कांग्रेसने उत्तर प्रदेशकी बस्ती सीटसे राज किशोर सिंह नामके नेताको प्रत्याशी बनाया है । अब बस्तीमें एक वाहन पकडा गया है, जिसमेंसे २४ लाख रुपए पाए गए हैं । इसमें दो लोगोंको बन्दी भी बनाया गया है और पुलिसने धन अधिकृत भी कर लिया है ।
सूचना यह दी गई है कि ये पैसा कांग्रेस प्रत्याशीका था, कांग्रेस पार्टी निर्धनोंको पैसा देकर वोट क्रय करनेमें लगी थी । उल्लेखनीय है कि धनके साथ-साथ वाहनसे राहुल गांधीके चित्र और पंजेका चुनाव चिह्न इत्यादि भी पकडा गया है !
यह तो केवल एक वाहन ही पकडा गया, जानकारोंके अनुसार ऐसे कई वाहन क्षेत्रमें घूम रहे हैं । कांग्रेस पार्टी निर्धनोंको प्रत्येक वोटके बदले २०० रुपए औसत दे रही है और साथ ही २०० रुपए देकर यह भी बताया जा रहा है कि मतदान केन्द्रपर जाकर पंजे वाले निशानका बटन दबा देना है ।
https://twitter.com/srikanthbjp_/status/1126390409674891264
धनके साथ-साथ मद्य और अन्य वस्तुओंका भी लालच दिया जा रहा है । कांग्रेसका चुनाव अभियान ही वोट क्रय करनेको लेकर सिमट गया है, शेष स्थिति सबको ज्ञात है । कांग्रेस नेता यह जानते हैं कि राहुल और प्रियंकाके नामपर तो वोट नहीं मिलेगा इसी कारण वोटके बदले नोटका कार्य चलाया जा रहा है ।
“नोटके बदले वोट उन राजनीतिक दलोंकी देन हैं, जो पांच वर्षोंतक कुछ करना नहीं चाहते हैं और येन-केन प्रकारसे सत्ता पाकर प्रथम तो उस वितरण किए धनकी आपूर्ति करते हैं, तदोपरान्त घर भरना आरम्भ करते हैं । इन नेताओंने देश व लोकतान्त्रिक व्यवस्थाका उपहास बनाकर रख दिया है । न ही वे नेता सत्ता पाने योग्य होते हैं और न ही वह जनता चुनने योग्य होती है, जो धनके लालचमें वोट देकर ५ वर्षोंके लिए देशको नर्क बनवा देते हैं; अतः अब हिन्दू राष्ट्रकी आवश्यकता है, जहां योग्य राजनेता ही योग्य व्यक्तियोंद्वारा चुनकर आएंगें और राष्ट्र जिनकी प्राथमिकता होगी न कि धन !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : डीबीएन
Leave a Reply