जून २०, २०१९
झारखण्डके देवघरमें निकाहके केवल १० घंटे पश्चात तलाक देनेका प्रकरण सामने आया है । यहां सारठके पिंडारी गांवमें शगुनमें पुराने वस्त्र देनेपर तलाक हो गया । निकाह आरम्भ होनेके पूर्व शगुनके वस्त्र पुराने दिखे तो विवाद हो गया ।
दूल्हा पक्षके लोगोंने समझाया कि नूतन वस्त्र घरपर छूट गए हैं, निकाह होनेतक मंगा लिए जाएंगें । निकाह हो गया तबतक शगुनके नूतन वस्त्र नहीं आए । इस बातपर दुल्हन पक्षके लोग क्रोधित हो गए । प्रश्न उठा दिया कि जब निकाहमें शगुनके पुराने वस्त्र पहना रहे हैं तो बादमें अल्लाह ही जाने । देखते ही देखते बात बिगड गई और दोनों ओरसे नोकझोंकके मध्य सभी बरातियोंको बंधक बना लिया गया ।
बवाल बढा तो जरमुंडी विधायक बादल पत्रलेख और मुखिया अब्दुल मियां आए । पंचायती हुई और दूल्हा पक्षने ३.४० लाख रुपए वापस किए । इसके पश्चात सन्धि हुआ और मुस्लिम रीति रिवाजसे दूल्हाने दुल्हनको तलाक दे दिया ।
स्रोत : जागरण
Leave a Reply