फारुख अब्दुल्लाका राष्ट्रविरुद्ध वक्तव्य, यदि अनुच्छेद ३७० अस्थायी है, तो जम्मू-कश्मीरका विलय भी अस्थायी है !!


जुलाई २, २०१९

नेशनल कंफ्रेससके नेता और जम्मू-कश्मीरके पूर्व मुख्यमन्त्री फारूक अब्दुल्लाने सोमवार, १ जुलाईको कहा कि यदि धारा-३७० अस्थायी है, तो भारतमें हमारा विलय भी अस्थायी है ! जब महाराजा हरि सिंहने यह विलय किया, तो यह अस्थायी था । उस समय कहा गया था कि जनमत संग्रह होगा और लोग निर्धारित करेंगे कि उन्हें भारत या पाकिस्तान किसके साथ जाना है; इसलिए, यदि ऐसा नहीं हुआ, तो वे अनुच्छेद ३७० को कैसे हटा सकते हैं ? लोकसभामें बोलते हुए अमित शाहने कहा था कि अनुच्छेद-३७० संविधानका अस्थाई प्रावधान है ।

राज्यमें राष्ट्रपति शासनके विस्तारके बारेमें बात करते हुए अब्दुल्लाने कहा, “उनके पास इसके अतिरिक्त कोई अन्य विकल्प नहीं था । राष्ट्रपति पदका विस्तार अमरनाथ यात्राके कारण आवश्यक था ।” उन्होंने दावा किया कि भारतका चुनाव आयोग चुनाव करानेके लिए सज्ज था; परन्तु केन्द्र शासनने इसे रोक दिया । उन्हें लोकसभा चुनावके पश्चात और अमरनाथ यात्रासे पहले मतदान कराना चाहिए था; क्योंकि सुरक्षा बल यहां थे ।

घाटीमें पर पक्षके साथ वार्ता करनेकी आवश्यकताको बताते हुए अब्दुल्लाने कहा, “सभी के साथ वार्ता होनी चाहिए । यदि हम वास्तवमें इसको हल करना चाहते हैं, जो काफी वर्षोंसे है, तो हमें सभीसे वार्ता करनेकी आवश्यकता है । वाजपेयीजीने वार्ता की, आडवाणीजीने वार्ता की, मुशर्रफने भी वार्ता की, सभीने वार्ता की । इसको केवल वार्ताकेद्वारा हल किया जा सकता है, न कि युद्धोंके द्वारा !”

“अदुल्लाजी यह जान लें कि ३७० हटे या न हटे, कश्मीर भारतका अभिन्न अंग है और रहेगा ! जनमत संग्रहकी बात तो तब करते जब कश्मीर पण्डितोंसे भरा हुआ था । राजा हरिसिंहने सन्धिमें यह नहीं कहा था कि हिन्दुओंको मारकर आतंकियों और जिहादियोंको भर दिया जाएगा और जनमत संग्रह करवाया जाएगा !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

स्रोत : टाइम्सनाऊ न्यूज



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution