देहलीमें किसान प्रदर्शनकारियोंके राष्ट्र विरोधी बोल, कहा न भारत माताकी जयका उद्घोष करेंगे, न जय हिन्द बोलेंगे


३० नवंबर, २०२०

देहलीमें किसान प्रदर्शनकारियोंके राष्ट्र विरोधी बोल, कहा न भारत माताकी जयका उद्घोष करेंगे, न जय हिन्द बोलेंगे
सामाजिक जालस्थलोंपर देहलीमें किसान प्रदर्शनकारियोंद्वारा दिए गए वक्तव्यका ‘वीडियो’ साझा हो रहा है । इसमें किसान आन्दोलनमें खालिस्तानी समर्थकों तथा इस्लामिक सङ्गठनोंद्वारा बढावा दिए जानेके साक्ष्य भी उजागर हो रहे हैं । साझा हुए इस ‘वीडियो’में एक प्रदर्शनकारी कहता दिखाई देता है कि वह जय हिन्द नहीं बोलेगा व न ही भारत माताकी जयका उद्घोष करेगा, वह अपना समुदायिक घोष व ‘अस्लामवालिकुम’ ही कहेगा । इसी मध्य जब यह सब हो रहा था तब ओखलासे आम आदमी दलके विधायक अमानतुल्लाह खानभी वहीं उपस्थित थे । इसीसे प्रदर्शनके पीछेके षड्यन्त्रके विषयका भान होता है । प्रदर्शनकारियोंने अमानतुल्लाह खानकी उपस्थितिमें धमकाते हुए कहा कि जैसे इन्दिरा गांधीको पाठ पढाया था, वैसे ही प्रधानमन्त्री मोदीको भी पाठ पढाएंगे । वहीं अमानतुल्लाहने कहा कि वे वहां इसलिए आए थे कि उन्हें ज्ञात हो कि उनके समर्थकोंको भोजन व अन्य किसी और वस्तुकी समस्या तो नहीं । उल्लेखनीय है कि बुराडीके निरंकारी समागम मैदानमें शासनद्वारा विरोध प्रदर्शन की अनुमति प्रदान की गई है । इन्हीं प्रदर्शनकारियोंमें से एक कथित किसानद्वारा यह वक्तव्य साझा किया गया था । आनेवाले ३ दिसम्बरको शासन व किसानोंके मध्य वार्ता होनी है ।
        साझा होते इन ‘वीडियो’द्वारा स्पष्ट रूपसे यह उजागर होता है कि अखण्ड भारतके निर्माणमें विरोधियोंकी सङ्ख्या अल्प नहीं है । वहीं इन प्रदर्शनकारियोंमें किसानोंके साथ इस्लामिक आतङ्की तथा खालिस्तानी समर्थ भी अपनी रोटियां पका रहे हैं; अतः शासनको उचित कार्यवाहीकर प्रसारित होते इन विद्रोही स्वरोंपर यथासमय अंकुश लगाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

स्रोत : ऑप इंडिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution