पडोसी मुसलमान युवतीसे जिसने किया प्रेम, उसके भाईकी ईंट-पत्थरसे कुचलकर हत्या, नसीमके साथ ६ पर प्राथमिकी प्रविष्ट


 

३० नवंबर, २०२०

उत्तर प्रदेशके बिजनौर जनपदसे हत्याका प्रकरण सामने आया है । पत्थरसे कुचलकर युवककी निर्मम ढंगसे हत्याकर शवको जला दिया गया, जिससे अभिज्ञान न हो पाए । शुक्रवार, २७ नवम्बरको प्रातः युवकका शव मिला, जिसके पश्चात क्षेत्रमें तनाव व्याप्त हो गया । मृतक शिवमके भाईने अपने एक अन्य भाईकी प्रेमिकाके पिता-पुत्र सहित जिहादी समुदायके ५ लोगोंपर हत्याका प्रकरण प्रविष्ट कराया है ।
‘दैनिक जागरण’ शके अनुसार, बुखारा रोड स्थित झालु बस स्टैंडके समीप युवकका जला हुआ शव मिला । शवके पास रक्तसे भरा एक पत्थर भी मिला । जिससे मुख और सिरपर बलपूर्वक प्रहार करके उसकी हत्या की गई थी । ‘एसपी सिटी’ लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सिटी कुलदीप गुप्त और शहर कोतवाल राजेश सोलंकीने घटनास्थलपर पहुंचकर समूचे प्रकरणका निरीक्षणकर कार्यवाईके निर्देश दिए । ‘डॉग स्क्वाड’को भी लगाया गया । ‘पोस्टमॉर्टम’के समय चिकित्सालयमें ही परिजनने बडवान नगर मोहल्ला निवासी शिवमका अभिज्ञान किया । मृतकके भाई वासुके अनुसार, उसका एक भाई सागर पडोसकी ही मुसलमान समुदायकी एक लडकीको भगाकर ले गया था। लगभग ५ माह पूर्व पुलिसने सागरको बन्दी बनाकर कारावास भेज दिया था और लडकीको उसके परिजनको सौंप दिया था । सागर अभी भी कारावासमें ही है ।
वासुके अनुसार, शिवम अपने भाई सागरकी पैरवी करता था, जिसके कारण पडोसके जिहादी उससे वैरभाव रखते थे । उसने आरोप लगाया कि लडकीके भाई और पिताने ही मिलकर शिवमकी हत्या की है । पुलिसने आरोपियोंके घर छापा मारा; परन्तु वो सभी भाग गए । एसपीने दोषियोंके विरुद्ध कार्रवाहीका आश्वासन दिया है ।

        यह प्रकरण अत्यन्त निन्दनीय है । ऐसे प्रकरणमें सदैव हिन्दुओंको अपने प्राण देने पडे हैं । अन्य समुदायके लोग धर्म निरपेक्षताके नामपर बच जाते हैं ।अभियुक्तोंको कठोर दण्ड देना चाहिए, जिससे ऐसे प्रकरणोंपर रोक लगे । – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

स्रोत : ऑप इंडिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution