हिचकीके लिए : गुड हिचकीके लिए एक अच्छा घरेलू उपाय है; किन्तु यह सूखे अदरकके चूर्णके (पाउडरके) साथ प्रयोग किया जाता है । ३ ग्राम गुड, ५०० मिलीग्राम सूखे अदरक पाउडरको लें ! अब गुडको पीसकर उसमें अदरक पाउडरके साथ मिश्रण करें ! अब ‘गर्म’ पानीके साथ इस मिश्रणको खाएं ! हिचकीसे मुक्ति मिल जाएगी ।
‘माइग्रेन’ और सिर-पीडामें : गायके घीके साथ गुडका उपयोग ‘माइग्रेन’ और सिरपीडामें सहायता करता है । आप सोनेसे पहले और सूर्योदयसे पूर्व प्रातःकाल रिक्त पेट, ५ मिलीलीटर गायके घीके साथ १० ग्राम गुड, एक दिनमें दो बार लें ! यह ‘माइग्रेन’ और सिरपीडासे लाभ दिलाएगा ।
पेट सम्बन्धित समस्यामें : गुडका सबसे बडा लाभ है कि इससे पेट सम्बन्धित समस्या समाप्त हो जाती है । यदि आप अम्लतासे ‘गैस या एसिडिटी’से दुःखी हैं तो खाना खानेके पश्चात थोडा गुड अवश्य खाएं; ऐसा करनेसे ‘गैस या एसिडिटी’की समस्या नहीं होती है । गुड, सेन्धा लवण (नमक), ‘काला नमक’ मिलाकर चाटनेसे खट्टी डकार भी समाप्त हो जाती है ।
Leave a Reply