जलीकट्टूको हिंसक बतानेवाले कांग्रेस दलके ही राहुल गांधीने अब उसे बताया ऐतिहासिक संस्कृति


१५ जनवरी, २०११
       तमिलनाडुमें जलीकट्टूके कार्यक्रममें राहुल गांधीने भाग लिया । अनेक लोगोंने राहुलकी निन्दा की । उनके ही नेताओंद्वारा उसे बर्बर बतानेपर तथा राहुलद्वारा प्रशंसा करनेपर लोगोंने ‘सोशल मीडिया’पर उसे लताडा ।
      २०१६ के मतदानसे पूर्व कांग्रेसने तमिलनाडुके जलीकट्टूको पशुओंपर अत्याचार करनेवाला घोषित किया था । कांग्रेसने अपने घोषणा-पत्रमें उसे प्रतिबन्धित करनेका प्रस्ताव भी रखा था । यह तब हुआ, जब भाजपाद्वारा इसे समर्थन देनेपर, पूर्व प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंहके शासनने भी इसे हिंसक बताया था और उन्होंने भाजपापर राजनीतिकरणके लिए आरोप भी लगाए थे ।
      २०१६ में शशि थरूरने भी भाजपापर आरोप लगाए थे । उसने वहांके पशु कल्याण ‘बोर्ड’से भी आग्रह किया था कि वे उन बैलोंको यातना देनेवाले खेलको समाप्त करें; किन्तु राहुलने अब वहां कार्यक्रममें सम्मिलित होकर यह कहा है कि उसे तमिल संस्कृति और वहांका इतिहास भारतके भविष्यके लिए आवश्यक लगता है और हमें इसका सम्मान करना चाहिए । उसने जलीकट्टूमें व्यवस्था और सुरक्षाकी प्रशंसा करते हुए कहा कि वह उन लोगोंको सन्देश देने आया है, जो तमिल संस्कृतिको नष्ट करना चाहते हैं ।
        देशद्रोही नेता किसी भी संस्कृतिका, कभी भी सम्मान नहीं कर सकते । उन्हें तो केवल मतदाताओंसे मत एकत्रित करने होते हैं, देश चाहे खण्डित हो या वहांके हिन्दुओंका जीवन नष्ट हो, उससे उन्हें क्या लेना-देना ? उन्हें तो केवल शासन चाहिए । देशवासियोंको अब ऐसे अवसरवादी नेताओं व दलोंको बाहरका मार्ग दिखाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ 

स्रोत : ऑप इंडिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution