भोपालमें बलात्कारी पत्रकारद्वारा पीडितोंमेंसे एककी मृत्यु
२२ जनवरी, २०२१
सूचनानुसार विगत वर्ष जुलाईमें मध्य प्रदेशके भोपालमें स्थानीय समाचार-पत्र चलानेवाले आरोपी प्यारे मियांके विरुद्ध ५ अवयस्क लडकियोंके साथ कई बार बलात्कार करनेका परिवाद उस समय प्रविष्ट हुआ, जब रात्रिमें पुलिसने ५ लडकियोंको ‘शराब’के ‘नशे’में देखा और उनको ‘चाइल्ड हेल्पलाइन’को सौंप दिया था । वहां ‘काउंसलिंग’ करनेपर ज्ञात हुआ कि आरोपी प्यारे मियां अपनी सहायक स्वीटी विश्वकर्माकी सहायतासे इन लडकियोको ‘विष्णु हाइट्स फ्लैट’में बुलाकर नाचने और यौन शोषणके बदले धनराशि देता था ।
पांचों लडकियोंको शासकीय आश्रय गृहमें रखा गया था; परन्तु बुधवार, २० जनवरी उनमें से एक १७ वर्षीय पीडिताकी नींदकी गोलियां अधिक मात्रामें खानेके कारण मृत्यु हो गई । पीडिताको शासकीय हमीदिया चिकित्सालयमें प्रविष्ट कराया गया था । जिलाधिकारीने इस विषयमें न्यायिक जांचके आदेश जारी किए हैं । इसके पश्चात ही इस मृत्यु और घटनाके पीछेकी पूरी सच्चाई ज्ञात होगी । सभी आरोपियोंको पुलिसने पकड लिया है ।
मियां प्यारेको मृत्यु दण्ड मिले या न मिले; परन्तु पीडित बालिकाएं अवश्य ही मर जाएंगी । यही तो भारतकी सड चुकी न्याय व्यवस्थाका प्रताप है, जिसमें अब परिवर्तन करना ही इस देशके हितमें है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply