भोपालमें बलात्कारी पत्रकारद्वारा पीडितोंमेंसे एककी मृत्यु


२२ जनवरी, २०२१
     सूचनानुसार विगत वर्ष जुलाईमें मध्य प्रदेशके भोपालमें  स्थानीय समाचार-पत्र चलानेवाले आरोपी प्यारे मियांके विरुद्ध ५ अवयस्क लडकियोंके साथ कई बार बलात्कार करनेका परिवाद उस समय प्रविष्ट हुआ, जब रात्रिमें  पुलिसने ५ लडकियोंको ‘शराब’के ‘नशे’में देखा और उनको ‘चाइल्ड हेल्पलाइन’को सौंप दिया था । वहां ‘काउंसलिंग’ करनेपर ज्ञात हुआ कि आरोपी प्यारे मियां अपनी सहायक स्वीटी विश्वकर्माकी सहायतासे इन लडकियोको ‘विष्णु हाइट्स फ्लैट’में बुलाकर नाचने और यौन शोषणके बदले धनराशि देता था ।
पांचों लडकियोंको शासकीय आश्रय गृहमें रखा गया था; परन्तु बुधवार, २० जनवरी उनमें से एक १७ वर्षीय पीडिताकी नींदकी गोलियां अधिक मात्रामें खानेके कारण मृत्यु हो गई । पीडिताको शासकीय हमीदिया चिकित्सालयमें प्रविष्ट कराया गया था । जिलाधिकारीने इस विषयमें न्यायिक जांचके आदेश जारी किए हैं । इसके पश्चात ही इस मृत्यु और घटनाके पीछेकी पूरी सच्चाई ज्ञात होगी । सभी आरोपियोंको पुलिसने पकड लिया है ।

          मियां प्यारेको मृत्यु दण्ड मिले या न मिले; परन्तु पीडित बालिकाएं अवश्य ही मर जाएंगी । यही तो भारतकी सड चुकी न्याय व्यवस्थाका प्रताप है, जिसमें अब परिवर्तन करना ही इस देशके हितमें है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ

स्रोत : ऑप इंडिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution