क्षतिपूर्ति राशिके लोभमें ‘दलित’ माता-पिता व भाईने रचा हत्या व बलात्कारका षड्यन्त्र
२८ जनवरी, २०२१
उतर प्रदेशके बाराबंकीमें जैदपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्रामीणोंद्वारा सूचना देनेपर बीबीपुरके एक सरसोंके खेतमें एक युवतीका नग्न मृत शरीर मिला था । बाराबंकीके पुलिस अधीक्षकने बताया कि उसी समय मृत देहको ‘पोस्टमार्टम’के लिए भेज दिया गया । मृतकाके पिताके द्वारा बताए गए तथ्योंके अनुसार प्राथमिकी सूचना ब्यौरा प्रविष्ट करते ही उसी समय ५ समूह गठित करके विभिन्न स्तरोंपर जांचकी गई । परिजन और गांवके अन्य लोगोंसे भी पूछताछकी गई; क्योंकि इस विषयको जातीय आधारपर भी रंगा जा रहा था । अत्यधिक श्रम करके पुलिसने इस घटनाका कटु सत्य उजागर करते हुए माता-पिता और भाईको ही दोषी पाया गया । विगत दिनों ऐसी ही ‘दलित’ लडकियोंके बलात्कार व हत्याके आरोपमें क्षतिपूर्ति राशिके रूपमें पर्याप्त धनराशि मिली थी । उन्होंने भी आर्थिक लोभमें अपनी ही लडकीकी हत्या व बलात्कारका षड्यन्त्र रचते हुए, यह जघन्य कृत्य किया । ‘पोस्टमॉर्टम’का प्रतिवेदन आनेके पश्चात पुलिसको सन्देह हुआ; क्योंकि इस सूचनामें यौन उत्पीडनकी पुष्टि नहीं हुई थी । तीनों आरोपियों, माता-पिता व भाईको पकड लिया गया है ।
कितनी लज्जाकी बात है कि तुच्छ धनराशिके लोभमें सगे भाई और माता-पिताने उसके प्राण ले लिए ! पुलिस प्रशासनद्वारा कठोर कार्यवाही करते हुए उचित दण्ड देना चाहिए, जिससे पुनः कोई ऐसा दुस्साहस न करे ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply