क्षतिपूर्ति राशिके लोभमें ‘दलित’ माता-पिता व भाईने रचा हत्या व बलात्कारका षड्यन्त्र


२८ जनवरी, २०२१
    उतर प्रदेशके बाराबंकीमें जैदपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्रामीणोंद्वारा सूचना देनेपर बीबीपुरके एक सरसोंके खेतमें एक युवतीका नग्न मृत शरीर मिला था । बाराबंकीके पुलिस अधीक्षकने बताया कि उसी समय मृत देहको ‘पोस्टमार्टम’के लिए भेज दिया गया । मृतकाके पिताके द्वारा बताए गए तथ्योंके अनुसार प्राथमिकी सूचना ब्यौरा प्रविष्ट करते ही उसी समय ५ समूह गठित करके विभिन्न स्तरोंपर जांचकी गई । परिजन और गांवके अन्य लोगोंसे भी पूछताछकी गई; क्योंकि इस विषयको जातीय आधारपर भी रंगा जा रहा था । अत्यधिक श्रम करके पुलिसने इस घटनाका कटु सत्य उजागर करते हुए माता-पिता और भाईको ही दोषी पाया गया ।  विगत दिनों ऐसी ही ‘दलित’ लडकियोंके बलात्कार व हत्याके आरोपमें क्षतिपूर्ति राशिके रूपमें पर्याप्त धनराशि मिली थी । उन्होंने भी आर्थिक लोभमें अपनी ही लडकीकी हत्या व बलात्कारका षड्यन्त्र रचते हुए, यह जघन्य कृत्य किया । ‘पोस्टमॉर्टम’का प्रतिवेदन आनेके पश्चात पुलिसको सन्देह हुआ; क्योंकि इस सूचनामें यौन उत्पीडनकी पुष्टि नहीं हुई थी । तीनों आरोपियों, माता-पिता व भाईको पकड लिया गया है ।
      कितनी लज्जाकी बात है कि तुच्छ धनराशिके लोभमें सगे भाई और माता-पिताने उसके प्राण ले लिए ! पुलिस प्रशासनद्वारा कठोर कार्यवाही करते हुए उचित दण्ड देना चाहिए, जिससे पुनः कोई ऐसा दुस्साहस न करे ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ 

स्रोत : ऑप इंडिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution